फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Uproar over parking fee outside the railway station, complaint

Fatehpur News: रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग शुल्क पर हंगामा, शिकायत

Sun, 17 Sep 2023 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Uproar over parking fee outside the railway station, complaint
खागा। रेलवे स्टेशन के बाहर शुक्रवार से शुरू हुई पार्किंग शुल्क की व्यवस्था को लेकर दूसरे दिन शनिवार सुबह ई-रिक्शा चालकों ने हंगामा कर दिया। चालकों ने कहा कि वह यात्रियों को स्टेशन लेने व छोड़ने जाते हैं। इस पर उनसे 20 रुपये रोजाना शुल्क मांगा जा रहा है। पैसा न देने पर मारपीट की गई। चालकों ने पहले कोतवाली और फिर नगर पंचायत में ईओ से मिलकर शिकायत की।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक प्रदीप सिंह, कुलदीप कुमार, प्रेम गुप्ता, विनोद कुमार, राहुल कुमार, मोहम्मद जुबैर कई साथियों के साथ शनिवार सुबह कोतवाली पहुंचे। यहां शिकायत के बाद वह नगर पंचायत पहुंचकर पूरे परिसर व बाहर सड़क पर ई-रिक्शा खड़ा कर चेयरपर्सन गीता सिंह व ईओ लालचंद्र से मिले। कहा कि दिनभर मेहनत कर मुश्किल से 300 रुपये कमा पाते हैं। अब रेलवे स्टेशन से यात्रियों को लेने और वाहन खड़ा करने पर 20 रुपये प्रतिदिन मांगा जा रहा है। पैसा नहीं देने पर मारपीट की जा रही है।
विज्ञापन

पार्किंग ठेकेदार राजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खागा रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग के लिए तीन लोगों को नामित किया गया है। स्टेशन के बाहर रेट लिस्ट भी लगा दी गई है। ई-रिक्शा चालकों से किसी तरह की अभद्रता व मारपीट नहीं की गई है। नियमानुसार ही शुल्क लिया जा रहा है। इस मसले पर नगर पंचायत ईओ लालचंद्र मौर्य ने बताया कि ई-रिक्शा चालकों की शिकायत पर प्रकरण की जांच कराई गई है और स्टेशन के बाहर चालकों के साथ सरासर गलत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि पार्किंग नियमों के अनुसार स्टेशन के बाहर पार्किंग स्थल के चारों ओर बाउंड्री होनी चाहिए, वहां पर छाया के लिए टीन शेड, शौचालय, यूरिनल, पेयजल की व्यवस्था होनी चाहिए। इन चीजों के बगैर कोई पार्किंग शुल्क नहीं बनता है। एसडीएम खागा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को पत्राचार कर रहे हैं, ताकि किसी को अव्यवस्था न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed