फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Uproar by farmers who have been troubled for many days for DAP

Fatehpur News: डीएपी के लिए कई दिन से परेशान किसानों का हंगामा

Sun, 26 Nov 2023 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Uproar by farmers who have been troubled for many days for DAP
बहुआ। सहकारी समितियों में 22 दिन से खाद संकट के बाद जैसे ही डीएपी पहुंची कि किसानों की भीड़ जुटने लगी।
विज्ञापन

शनिवार को हसनापुर (अजमतपुर) साधन सहकारी समिति में डीएपी वितरण में क्षेत्रीय किसानों ने डीएपी वितरण न होने को लेकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर डीएपी का वितरण कराया।
सहकारी समिति अजमतपुर(हसनापुर) में डीएपी लेने 300 किसान पहुंचे। यहां पर 400 बोरी डीएपी का स्टाक था। भीड़ देखकर सचिव ने वितरण नहीं किया। इससे कई दिन से लौट रहे किसानों का धैर्य टूट गया। वे आक्रोशित होकर सचिव पर चहेते किसानों को रात में डीएपी देने का आरोप लगाने लगे। इसकी सूचना पर ललौली थाने के एसआई मोहम्मद सलीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को शांत कराया। किसानों को लाइन में लगाकर डीएपी का वितरण कराया।
विज्ञापन

किसान रोहित सिंह, रामगुलाम, अशोक सिंह, नरेंद्र सिंह, रामेंद्र सिंह, सूरजपाल, सरजू, अनिल, कुबेर, रामसजीवन आदि ने बताया कि साधन सहकारी समिति में डीएपी 400 बोरी तीन दिन पहले शाम को आ गई थी। सचिव ने काफी खाद चहेते किसानों को उठवा दिया। डीएपी को तय मूल्य 1350 से अधिक 1360 पर दिया जा है। वहीं, 225 रुपये की नैनो यूरिया दी जा रही है। सचिव राजकुमार सिंह और एकाउंटेंट सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 400 बोरी डीएपी आई थी। किसानों की भीड़ बढ़ने से दो बोरी प्रति किसान डीएपी का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर। अवैध खाद भंडारण में विक्रेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
अपर जिला कृषि अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि 22 नवंबर बिंदकी कोतवाली के गंधर्पी निवासी देवी प्रसाद की ओर से खजुहा शंकर नगर निवासी हीरालाल के खिलाफ खाद कालाबाजारी की शिकायत एसडीएम से की गई थी। शिकायत की मौके पर जांच की गई। जांच में हीरालाल के दुकान व गोदाम में 50 बोरी यूरिया मिली। विक्रेता हीरालाल बिक्री का लाइसेंस नहीं दिखा सका। अवैध यूरिया भंडारण में गोदाम को सील किया गया। इसके बाद मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed