{"_id":"6a4d4f6a15056e519f013c5e","slug":"upon-learning-of-her-lovers-suicide-a-young-woman-consumed-poison-before-her-wedding-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-158177-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: प्रेमी की खुदकुशी की जानकारी पर शादी से पहले युवती ने जहर खाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: प्रेमी की खुदकुशी की जानकारी पर शादी से पहले युवती ने जहर खाया
विज्ञापन
जाफरगंज (फतेहपुर)। यूपीएसएससी की तैयारी करने वाले युवक ने प्रयागराज में प्रेमिका की बरात आने से अवसाद में आकर सोमवार रात फंदे से लटक खुदकुशी कर ली। इधर, घटना का पता लगने पर युवती ने हमीरपुर जिला स्थित अपने घर में जहर खा लिया। हालांकि युवती की हालत में सुधार आ गया और उसकी मंगलवार को शादी हो रही है। इधर, युवक का पैतृक गांव में शव आया। परिजन ने यमुना किनारे अंतिम संस्कार किया। ग्रामीणों में दोनों के प्रेम कहानी के अंत की चर्चा जोरों पर रही।
थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले 25 वर्षीय युवक के गांव में हमीरपुर जिले के एक गांव की रहने वाली युवती की ननिहाल है। शुरुआती शिक्षा युवती ने जाफरगंज इलाके के ही एक स्कूल में ग्रहण की थी। जहां युवक भी साथ में पढ़ता था। दोनों गांव से एक साथ आते-जाते थे। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था।
करीब तीन साल पहले युवक गांव छोड़कर प्रयागराज सिविल सर्विस की तैयारी करने चला गया था। करीब एक साल पहले युवती इंटर पास करने के बाद अपने घर चली गई थी। लेकिन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा। इस बीच युवक का रेलवे में चयन भी हुआ, लेकिन उसने नौकरी नहीं ज्वाइन की। हालांकि प्रेम प्रसंग का पता लगने पर दोनों पक्षों के बीच शादी को लेकर बातचीत भी हुई। लड़के पक्ष ने बेटे को बड़ी नौकरी मिलने के बाद शादी करने की बात कहकर रिश्ता ठुकरा दिया था। इसके बाद भी दोनों के बीच बातचीत होती रही। युवती की मंगलवार यानी आज शादी है। इसकी जानकारी पर शादी के एक दिन पहले सोमवार को प्रयागराज में युवक ने फंदे से लटक खुदकुशी कर ली। इसका पता लगने पर हमीरपुर में युवती ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को युवक का शव गांव पहुंचा। जहां यमुना तट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना में कुछ लोग ने युवक की अर्थी के बाद शाम को युवती की शादी में शामिल होने गए। प्रभारी निरीक्षक प्रमाेद शुक्ला ने बताया कि घटना की जानकारी किसी पक्ष से नहीं आई है। जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।