{"_id":"bade056d3347fb79305d169f0841f453","slug":"up-victory-trumpets-sounded-again-pile-chhattisgarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी ने फिर बजाया जीत का डंका, छत्तीसगढ़ ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी ने फिर बजाया जीत का डंका, छत्तीसगढ़ ढेर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Fri, 25 Dec 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही 26 वीं राष्ट्रीय टेनिस बाल क्रिकेट
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी यूपी का दबदबा कायम रहा। यूपी की टीम ने जीत
का सिलसिला जारी रखते हुए छत्तीसगढ़ की टीम को एक रन से हराया। दिन भर
हुए करीब दो दर्जन मैचों में बल्लेबाजों और बालरों में कांटे की टक्कर
देखने की मिली। एक अन्य महत्वपूर्ण मैच में उड़ीसा ने कर्नाटक की टीम को 101 रन से पराजित किया।
गुरुवार सुबह स्पोर्ट्र्स स्टेडियम में पूर्वांचल और मध्य प्रदेश टीम के बीच पहला मैच हुआ। इसमें पूर्वांचल की टीम ने दो विकेट खोकर 65 रन का लक्ष्य रखा। पूर्वांचल टीम में आजाद ने 27, विकास ने 24 और सुबोध ने पांच रन बनाए।
मध्य प्रदेश की टीम पांच विकेट खोकर 36 रन पर ही सिमट गई। मैच में पूर्वांचल की टीम ने जीत दर्ज की। दूसरा मैच महाराष्ट और उत्तराखंड के बीच हुआ। महाराष्ट्र की टीम ने 66 रन बनाए जबकि उत्तराखंड की टीम 30 रन ही बना सकी।
मैच में महाराष्ट्र की टीम विजयी हुई । इसके बाद उड़ीसा और कर्नाटक टीम के बीच मैच हुआ। कर्नाटक की टीम ने 12 रन बनाए। उड़ीसा की टीम ने 101 रन बनाकर जीत हासिल की। इसके बाद विदर्भ और गोवा के बीच मैच हुआ।
विदर्भ ने 29 रन बनाए। गोवा ने 31 रन बनाकर जीत पक्की की। एक अन्य मुकाबले में यूपी की टीम ने एक रन से छत्तीसगढ़ की टीम को हराया। यूपी की टीम ने 36 और छत्तीसगढ़ की टीम ने 35 रन बनाए। प्रतियोगिता के महिला वर्ग में जम्मू कश्मीर और राजस्थान के बीच रोमांचक मैच हुआ।
जम्मू कश्मीर की टीम ने चार विकेट खोकर 15 रन बनाए जबकि राजस्थान टीम ने एक विकेट पर 33 रन बना कर जीत पक्की की। उड़ीसा और मुंबई के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।
उड़ीसा की टीम ने 68 रन बनाए जबकि मुंबई टीम 50 रन पर ही सिमट गई। एक अन्य मैच में झारखंड की टीम ने 59 रन बनाए जबकि दिल्ली ने 69 रन बनाकर मैच जीत लिया।