{"_id":"634710fa0c27426fc2666d69","slug":"up-news-fatehpur-news-fatehpur-fatehpur-news-knp7229484170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार ने घर-घर पसारे पांव, कम हो रही प्लेटलेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार ने घर-घर पसारे पांव, कम हो रही प्लेटलेट्स
विज्ञापन
धाता। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बुखार ने पांव पसार रखे हैं। घर-घर लोग बुखार से पीड़ित हैं। जांच के दौरान कई मरीजों में प्लेटलेट्स की कमी बताई गई। इसके बाद डेंगू होने की आशंका से लोग डरे हुए हैं। ब्लॉक के तीन कर्मचारी भी इससे पीड़ित हैं।
धाता ब्लॉक में कार्यरत कुलदीप सिंह, दीपक राय जो ग्राम पंचायत सचिव हैं, वे भी बुखार की चपेट में हैं। दोनों का इलाज प्रयागराज में चल रहा है। इसी तरह से सुरझानपुर गांव की प्रिया सिंह, पूजा प्रजापति, जितेंद्र की पत्नी, रसूलपुर गांव के लवलेश, शिवदासपुर गांव के शत्रुघ्न सिंह, सिहारी के विनायक सिंह, धाता के श्यामू पांडेय, रमपुरवा के ऋषि को बुखार है और जांच में इनकी प्लेटलेट्स कम मिली है। सभी डेंगू की आशंका से परेशान हैं।
इसी क्रम में बीडीओ धाता रामपूजन पटेल, रमेश सिंह, रोहित सिंह निवासी नगरुवा, धाता के गांधी सिंह, अहमदपुर के अतुल सिंह, रवींद्र सिंह, बबुरार के सौरभ सिंह, विपिन भी बुखार से तप रहे हैं। सर्वसमाज के अध्यक्ष चंदन सिंह ने धाता ब्लॉक में प्रार्थनापत्र देकर कस्बे में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
सीएचसी प्रभारी डॉ. राजीव जायसवाल ने बताया कि बुखार होने पर बिना डॉक्टर के कोई भी दवा न लें और जांच कराएं। घर की छतों पर कबाड़ में पानी जमा न होने दें। कूलर को हटा दें और घरों के आसपास भी पानी जमा न होने दें। सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें और पानी उबालकर पिएं। तीन दिन तक बुखार आने पर तुरंत अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं।