{"_id":"633b36fca1b4a5162c1c824c","slug":"up-news-fatehpur-news-fatehpur-fatehpur-news-knp721546353","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब विभाग के ही इंजीनियर 834 पंचायतों में संभालेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब विभाग के ही इंजीनियर 834 पंचायतों में संभालेंगे काम
विज्ञापन
फतेहपुर। पंचायत राज विभाग को अब दूसरे विभाग के अभियंताओं (इंजीनियरों) पर निर्भर रहने की मजबूरी नहीं होगी। जिले की 834 ग्राम पंचायतों के लिए शासन की तरफ से 25 अभियंताओं की तैनाती कर दी गई है। इससे प्रधानों व सचिवों को गांवों में विकास कार्य कराने में अब काफी मदद मिलेगी।
पंचायत राज विभाग गांवों में विकास के कई कार्य अब तक अलग-अलग विभागों के अभियंताओं के भरोसे कराता था। इनमें आरईएस, लघु सिंचाई, जिला पंचायत व पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर शामिल थे। इन अभियंताओं के पास विभाग के काम ही इतने अधिक होते हैं कि वे ग्राम पंचायतों के कामों में भरपूर सहयोग नहीं कर पाते हैं। इस कारण ग्राम पंचायतों में धनराशि रहने के बावजूद विकास कार्यों का इस्टीमेट आदि ही तैयार करने में काफी समय लग जाता है।
विकास कार्य कराने के बाद मेजरमेंट बुक तैयार होने में भी विलंब होता आया है। इससे भुगतान में काफी देरी होती है। इससे ग्राम प्रधानों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कई बार महीनों तक का समय बीत जाता है, लेकिन अभियंता अपनी रिपोर्ट नहीं तैयार पाते और भुगतान में विलंब हो जाता है।
विज्ञापन
इन समस्याओं को दूर करने के लिए ही शासन ने जिले में 25 अभियंताओं को तैनात करने का निर्णय लिया है। अब ये अभियंता सभी 834 ग्राम पंचायतों में न सिर्फ विकास योजनाओं के लिए डीपीआर तैयार करेंगे, बल्कि हो रहे कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी रखते हुए समय से भुगतान के लिए मेजरमेंट बुक भी तैयार करेंगे। इससे विकास कार्यों में काफी तेजी आने की उम्मीद है।
प्रधानों ने जताई खुशी
जिला प्रधान संगठन के अध्यक्ष नदीमउद्दीन पप्पू, रामपुर थरियांव प्रधान संगीता देवी, बेरुई प्रधान ललित सैनी ने शासन के इस निर्णय का स्वागत किया है। कहा कि अब तक उधारी के अभियंताओं से काम कराने में काफी मुश्किल होती थी। अब पंचायत विभाग के पास अपने अभियंता होंगे तो कार्यों में काफी तेजी आएगी। शासन का यह निर्णय दूरदर्शी परिणाम वाला होगा। इससे ग्रामीणों को तमाम योजनाओं का लाभ तत्परता के साथ दिलाया जा सकेगा।
मॉडल ग्राम पंचायतों को मिलेेगी मजबूती
जिले में अधिकाधिक मॉडल ग्राम पंचायत तैयार करने के लिए ही शासन ने यह बड़ा निर्णय लिया है। ये अभियंता मॉडल पंचायत बनाने की तर्ज पर काम करेंगे। सभी पंचायतों में सड़क, बिजली, पानी, स्वच्छता, शौचालय, स्कूल व स्वास्थ्य केंद्र आदि के कार्यों को कराने में प्राथमिकता देंगे। शासन की मंशा है कि विभागीय अभियंता जब पंचायतों के काम कराएंगे तो निश्चित तौर पर काम में तेजी आएगी और गुणवत्तापरक काम होगा। अभियंता प्रतिदिन कार्यों की निगरानी भी कर सकेंगे।
शासन से मिली सूची के आधार पर जिले में 25 अभियंता आ गए हैं। ब्लॉकवार तैनाती के लिए सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दी गई है। जल्द ही अभियंताओं को ग्राम पंचायतों का काम देखने के लिए तैनात कर दिया जाएगा।
- उपकेंद्र राज सिंह, डीपीआरओ