फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   up news,fatehpur news,fatehpur

गैस पाइपलाइन बिछाने में ध्वस्त हुई पेयजल की पाइपलाइन

Sat, 01 Oct 2022 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
up news,fatehpur news,fatehpur
जहानाबाद। इंद्रप्रस्थ गैस अथॉरिटी लिमिटेड (आईजीएल) की ओर से डाली जा रही गैस पाइपलाइन की खोदाई से पेयजल आपूर्ति की मेनलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे आठ से अधिक मोहल्लों में बीते 24 घंटों से पानी की आपूर्ति ठप हो गई। इन मोहल्लों के सैकड़ों लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

कस्बे में पिछले एक सप्ताह से बिना नगर पंचायत को सूचित किए गैस पाइपलाइन डाली जा रही है। इससे मंडी समिति के सामने व रज्योड़ा में 10 इंची मेन पाइपलाइन तीन स्थानों पर दूसरी बार क्षतिग्रस्त हो गई। इससे 24 घंटों से लालूगंज, कटरा चुनपुज, सानीगढ़वा, तालाब ऊपर, गढ़ी, मियांटोला, छोटी बाजार, रज्योड़ा, कस्योड़ा, बांध ऊपर, केवटरा आदि मोहल्लों में पेयजल संकट है।
विज्ञापन

आईजीएल जहानाबाद में रोड किनारे गैस पाइपलाइन डाल रही है। यहीं पर बाईपास रोड का चौड़ीकरण प्रस्तावित है। ऐसा होने पर दोबारा पाइपलाइन को हटाया जाएगा। इससे समय व धन की भी बर्बादी होगी, लेकिन नगर पंचायत व पीडब्ल्यूडी को धता बताकर मनमानीपूर्वक पाइपलाइन डाली जा रही है। लालूगंज के सभासद महेश चौरसिया और सानीगढ़वा के सभासद प्रदीप दुबे ने बताया कि इसकी शिकायत एसडीएम अंजू वर्मा से की गई है। निस्तारण नहीं होता तो जिलाधिकारी से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed