{"_id":"61c1c7ce4507b75d813ee569","slug":"up-assembly-election-2022-fatehpur-live-debates-and-discussions-coverage-news-updates-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 : फतेहपुर में नेताओं का हंगामा, चुनावी चर्चा करते हुए आपस में भिड़ गए दो दलों के नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022 : फतेहपुर में नेताओं का हंगामा, चुनावी चर्चा करते हुए आपस में भिड़ गए दो दलों के नेता
Tue, 21 Dec 2021 05:55 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Tue, 21 Dec 2021 05:55 PM IST
सार
चाय पर चर्चा, महिलाओं और युवाओं से संवाद के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' फतेहपुर के राजनीतिक दलों के बीच पहुंचा। यहां नेताओं ने चुनावी मुद्दों पर बात कम और नारेबाजी ज्यादा की।
विज्ञापन
फतेहपुर में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए जुटे कई राजनीतिक दलों के नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर में चुनावी चर्चा हंगामेदार रही। यहां नेताओं ने मुद्दों पर बातचीत कम की और नारेबाजी पर ज्यादा फोकस किया। सपा, बसपा, भाजपा और कांग्रेस सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टी के लिए जयकारे लगाते रहे। देखते ही देखते दो दलों के नेता आपस में भिड़ भी गए। पढ़िए नेताओं ने नारेबाजी से पहले किन मुद्दों पर चर्चा की...
विपक्ष ने क्या सवाल किए?
सपा के जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि फतेहपुर और पूरे यूपी में जो भी विकास कार्य हुए हैं वो 2012 से 17 के बीच अखिलेश यादव ने करवाया है। विपिन ने इसकी गिनती कराई। कहा कि सपा सरकार में फतेहपुर के अंदर तीन बड़े पुल बने, यहां नाले बनवाए गए, तमाम सड़कें बनवाए गए। भाजपा की सरकार में केवल एक मेडिकल कॉलेज पास हुआ और वह भी अधूरा ही है। पीएम मोदी ने अधूरे मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन कर दिया।
विपिन ने आवारा पशुओं का भी मुद्दा उठाया। कहा कि ये आवारा पशु किसानों की फसलों को खराब कर रहे हैं। भाजपा पर देश को धर्म और जाति के आधार पर बांटने का आरोप लगाया। विपिन ने कहा, भाजपा सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है। दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
कांग्रेस की तरफ से प्रवक्ता डॉ. अतुल ने कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि आज तक देश और प्रदेश को कांग्रेस ने ही बनाने का काम किया है। हर क्षेत्र में कांग्रेस ने विकास किया। भेल, गेल, रेल सबकुछ कांग्रेस की देन है। आज उसी को भाजपा सरकार बेच रही है। कांग्रेस के पंकज सिंह गौतम ने भी भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि अगर चुनाव जीतने का आधार 2014 से 2020 तक का काम है तो कांग्रेस ने 60 साल देश के लिए काम किया है और उसी पर जीत हासिल की।
बहुजन समाज पार्टी के नेता शाश्वत गर्ग ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि ये लोग सड़के बनाने का दावा करते हैं, लेकिन पुरे जिले की सड़कें खराब हैं। हर जगह गड्डे हैं। फतेहपुर में जो भी विकास के कार्य हुए हैं वो 2007 से 2012 के बीच हुआ। मायावती की सरकार में यहां सड़कें बनवाईं गईं, स्पोर्ट्स कॉलेज बना।

भाजपा ने क्या मुद्दे बताए
फतेहपुर में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए जुटे कई राजनीतिक दलों के नेता।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा पॉलिटिकल फीडबैक विंग के प्रदेश संयोजक अन्नू श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में शिरकत की। कहा कि भाजपा केवल विकास के लिए काम करती है। योगी सरकार ने सड़कों को चौड़ा करवाया। डिवाइडर युक्त सड़कें बनीं हैं, स्ट्रीट लाइटें लग रहीं हैं। प्रत्येक जनपद में मेडिकल कॉलेज, सेंट्रल स्कूल खुले। किसान भी खुश हैं। पहली बार ऐसा है कि किसानों के आत्महत्या की खबर नहीं आ रही है।
आवारा पशुओं के मुद्दे पर श्रीवास्तव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने स्लॉटर हाउस को बंद करवा दिया। गौ हत्या पर रोक लगाई है। भाजपा के एक अन्य नेता ने रोजगार के मसले पर जवाब दिया। कहा कि सपा सरकार केवल सरकारी नौकरी को ही नौकरी मानती है। हमारी सरकार ने यहां साढ़े चार लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी। इसके अलावा बड़े पैमाने पर लाखों युवाओं ने स्वरोजगार शुरू किया है।
कार्यकर्ताओं ने क्या कहा?

- कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि भाजपा की सरकार केवल पूंजिपतियों की है। किसानों, गरीबों, मध्यमवर्गीय लोगों पर किसी का ध्यान नहीं है।
- एक युवक ने पुरानी पेंशन का मुद्दा उठाया। कहा कि किसी भी राजनीतिक दल ने कर्मचारियों पर ध्यान नहीं दिया।
- भाजपा के ग्राम प्रधान राजवर्धन सिंह ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि हर तरफ भाजपा सरकार ने सड़कें बनवाई है। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश 14वें नंबर पर हुआ करता था, अब प्रथम स्थान पर है।
- सपा के एक नेता ने भाजपा से पूछा कि लखमीपुर कांड पर अब तक अजय मिश्र टेनी पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
- भाजपा के एक नेता ने सपा पर पलटवार किया। कहा कि सपा सरकार ने राम भक्तों पर गोली चलवाई थी, खुद पर कार्रवाई क्यों नहीं करवाते?
- भाजपा के एक नेता ने कहा कि पहले केवल सात से आठ घंटे बिजली आती थी, अब 24 घंटे आती है।
- सपा के एक नेता ने कहा कि शिक्षकों की भर्ती में घोटाला हुआ है। जांच के नाम पर भर्ती रोकी जा रही है।