फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   a helpless teenager died due to fathers assault in Fatehpur, 12 years ago his wife had also consumed poison

हैवान बना पिता: बेटी को दे रहा था बेइंतहा दर्द, नशे में करता था मारपीट और हरकतें, फिर किशोरी ने उठाया ये कदम

Thu, 16 Mar 2023 06:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 16 Mar 2023 06:20 PM IST
सार

ललौली थाना क्षेत्र में पिता की मारपीट से आजिज किशोरी ने जान दे दी। बताया जा रहा है कि नशेड़ी पिता किशोरी से मारपीट और अश्लील हरकतें करता था। 12 वर्ष पहले पति की मारपीट से तंग आकर पत्नी ने भी जहर खाया था।

विज्ञापन
a helpless teenager died due to fathers assault in Fatehpur, 12 years ago his wife had also consumed poison
मृतक अनीता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में ललौली के गांव पलटूपुर में नशेड़ी पिता की मारपीट और हरकतों से आजिज किशोरी ने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार देर रात घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के गांव पलटूपुर निवासी जगन्नाथ निषाद की बेटी अनीता (17) का शव बुधवार की रात 11 बजे  कमरे में बांस के सहारे दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। यह देखकर छोटी बहन रामदुलारी और पड़ोसी महिलाएं चीख पड़ी। मृतका की एक छोटी बहन रामदुलारी और दो भाई सुशील और सुनील हैं।
विज्ञापन

उनका बड़ी बहन की मौत से हाल बेहाल है। किशोरी की मां राजकुमारी ने पति जगन्नाथ निषाद की प्रताड़ना से तंग आकर 12 वर्ष पहले जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। पड़ोसी महिलाओं ने बताया कि किशोरी का पिता जगन्नाथ निषाद शराब के नशे का आदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशे में बेटी से करता था मारपीट
शराब पीकर अक्सर बेटी सुनीता से अक्सर मारपीट करता था। तीन दिन पहले ही शराब के नशे में बेटी की जमकर पीटा था। थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed