फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Uncontrolled loader collides with tree and overturns, eight injured

Fatehpur News: बेकाबू लोडर पेड़ से टकराकर पलटा, आठ घायल

Thu, 29 Feb 2024 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Thu, 29 Feb 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled loader collides with tree and overturns, eight injured
बाह (आगरा)। चित्राहाट के खिच्चरपुरा गांव के पास चालक को ततैया के काटने से बुधवार की दोपहर असंतुलित हुआ लोडर पेड़ से टकराकर पलट गया। हादसे में लोडर सवार 8 पशुपालक घायल हो गए। ये पशुपालक शमसाबाद के दिगनेर से जसवंतनगर (इटावा) की पैठ में बकरियां बेचने गए थे। लौटते समय यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

हादसे में घायल हुए चालक ने बताया कि वह पशुपालकों को लेकर दिगनेर लौट रहा था। रास्ते में चित्राहाट के खिच्चरपुरा के पास ततैया ने उसे काट लिया। ततैया को उड़ाने की कोशिश में असंतुलित हुआ लोडर पेड़ से टकराकर पलट गया। हादसे में उसके अलावा लोडर पर सवार नरेश, राजू, भागीरथ, राकेश, मान सिंह, भीकम सिंह, पप्पू, अनुज घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से नरेश, राज और भागीरथ की हालत गंभीर देख इन्हें एसएन मेडिकल काॅलेज आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed