फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two youths died due to electrocution

Fatehpur: करंट की चपेट में आकर दो युवकों की मौत, फाल्ट सुधारते समय हुआ हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Fri, 21 Jul 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 21 Jul 2023 11:51 PM IST
सार

थानाध्यक्ष मलवां मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आकर दो की मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
Two youths died due to electrocution
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

फतेहपुर जिले के मलवां कस्बे में करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। घटनाओं से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। मलवां थाना क्षेत्र के सेनीपुर गांव निवासी विनय पटेल (35) के घर में बिजली नहीं आ रही थी।

विज्ञापन

वह बिजली तार का फाल्ट सुधार रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक कृषि कार्य से परिवार का भरण पोषण करता था। हादसे से पत्नी अनीता पटेल का हाल बेहाल हो गया। मृतक अपने पीछे एक पांच वर्षीय पुत्र नयन पटेल को छोड़ गया है।
विज्ञापन

उधर, थाने के झाऊ गांव निवासी संदीप पटेल (30) घर में बिजली ठीक कर रहा था। तभी वह करंट की चपेट में आ गया। घटना से पत्नी राधा का हाल बेहाल हो गया। मृतक की एक सात माह की पुत्री श्रृष्टि पटेल है। थानाध्यक्ष मलवां मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों ने नकदी जेवरात उड़ाए
मंडासरायं। मंडासराय निवासी रईस अहमद के घर से चोर 10 हजार नकदी और एक लाख कीमत के जेवरात चोर चुरा ले गए हैं। यहां भी दीवार में सेंध लगाकर घुसे हैं। पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed