{"_id":"69a9bde97191709ccb0e8133","slug":"two-villagers-injured-in-bull-attack-one-critical-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-150347-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सांड़ के हमले में दो ग्रामीण घायल, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सांड़ के हमले में दो ग्रामीण घायल, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन
खखरेरू। थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर नौ चंद्रशेखर आजाद नगर स्थित मनकापुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह सांड़ के हमले में दो ग्रामीण घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
मनकापुर गांव निवासी लल्लू उर्फ फूलचंद पासवान (52) और राजू पासवान (40) सुबह खेत में लाही काटने जा रहे थे। दोनों गोशाला के पास से गुजर रहे थे। तभी वहां घूम रहे सांड़ ने अचानक उन पर हमला कर दिया।
सांड़ ने पहले पीछे से फूलचंद पासवान पर सींग से हमला कर उन्हें उठाकर फेंक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पास में मौजूद राजू पासवान को भी सांड़ ने दौड़ाकर हमला कर दिया जिससे उन्हें हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर किसी तरह सांड़ को भगाया। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है।