{"_id":"600093ea8ebc3e33d272bea5","slug":"two-vicious-arrested-with-five-stolen-bikes-fatehpur-news-knp605996126","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की पांच बाइकों के साथ दो शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की पांच बाइकों के साथ दो शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में बरामद चोरी की बाइकों के साथ आरोपी
- फोटो : FATEHPUR
धाता। एक जनपद से बाइक चुराने के बाद उसे दूसरे जनपद में बेचने वाले चोरों के एक गिरोह के दो शातिरों को धाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से पांच बाइक, दो तमंचे व तीन कारतूस बरामद किए हैं।
धाता इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक विनोद कुमार, मुख्य आरक्षी नागेश कुमार सरोज, आरक्षी रामसूरत मौर्या, आशीष कुमार, अजीत सिंह यादव गुरुवार सुबह बम्हरौली स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे।
सूचना थी कि यहां पर बाइक चोरी करने वाले एक गिरोह के सदस्य पहुंचने वाले है। सटीक सूचना पर पुलिस ने दोनों शातिरों को पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके पास से एक-एक तमंचा व तीन कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
उनके पास से धाता थाना क्षेत्र से चोरी एक बाइक भी बरामद हुई। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो उनके कब्जे से चोरी की चार अन्य चार बाइक बरामद हुईं।
आरोपियों की पहचान ओमप्रकाश उर्फ लंबरदार पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी सोनारी थाना धाता व रमजोर पुत्र जगरूप प्रसाद निवासी क नकोटा थाना राजापुर जिला चित्रकूट के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।