फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two sides crowd in dispute over dominance, reports of looting

Fatehpur News: वर्चस्व के विवाद में दो पक्ष भिड़े, लूटपाट की रिपोर्ट

Mon, 07 Jul 2025 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two sides crowd in dispute over dominance, reports of looting
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के चखेड़ी गांव में वर्चस्व के विवाद में दो पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियार और लाठी डंडे से हमला किया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लूट का आरोप लगाया है। पुलिस ने वकील समेत दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अधिवक्ता राहुल पासवान ने बताया कि गांव का पूरन सोनी, आलोक उर्फ गोलू, संजय ने दो जुलाई की शाम रास्ते में रोक जातिसूचक शब्द बोलकर गाली गलौज की। मना करने पर पीटकर जेब से दो हजार रुपये निकाल लिए। घटना की शिकायत की खुन्नस में चार जुलाई की रात पूरन सोनी व आलोक सोनी जान से मारने की नीयत से उस पर धारदार हथियार व लोहे की रॉड से हमला किया। जान बचाकर भागते समय पूरन ने पीछे से उस पर बाइक चढ़ा दी। शोर सुनकर गांव के लोग दौड़कर पहुंचे।
विज्ञापन

बीच-बचाव में मां व चचेरे भाई पर हमला किया। सिर पर चोट लगने से वह लोग घायल हो गए। पूरन के साथ संजय, राजू समेत अन्य लोग शामिल रहे हैं। उधर, दूसरे पक्ष के शिवसरन ने बताया कि भतीजे आलोक को राहुल पासवान ने गांव में घेरकर लाठी डंडे से पीट रहा था। सूचना पर वह अपने भाई अरुण व भतीजे के साथ मौके पर पहुंचा। बीच-बचाव में उसे राहुल, सौरभ,लसई, निखिल ने लाठी,डंडे व रॉड से उन पर हमला किया। उसके गले से सोने की चेन राहुल ने तोड़ ली।
विज्ञापन

हमले में भाई अरुण कुमार व अन्य लोगों को चोटें आईं हैं। थानाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से लूटपाट, मारपीट, जानलेवा हमला व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed