{"_id":"691e1515b776083e7304910a","slug":"two-sides-clashed-over-land-dispute-44-reported-injured-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-144232-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में चलीं लाठियां, 44 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में चलीं लाठियां, 44 पर रिपोर्ट
विज्ञापन
फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र के थाना मोड़ पर मंगलवार शाम जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच लाठियां चलीं और पथराव हुआ। इसमें कई लोग मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष से चार नामजद महिलाओं समेत 44 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चार को गिरफ्तार किया है।
दरोगा नीरज कुमार ने एफआईआर में बताया कि द्वारिकापुर जट गांव के संतोष वर्मा और कंथराम के बीच जमीन का विवाद है। जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। किसी तरह पक्षों को शांत कराया।
पुलिस ने एक पक्ष से संतोष वर्मा, माया देवी व 20 अन्य व दूसरे पक्ष के कंथराम, ममता और 20 अन्य के खिलाफ रिपोर्ट सेवन सीएल, बलवा, मारपीट, गाली गलौज की रिपोर्ट दर्ज की। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मामले में संतोष वर्मा, कंथराम, ममता व माया को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।