फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two people scorched due to lightning, four goats died

Fatehpur News: बिजली गिरने से दो लोग झुलसे, चार बकरियों की मौत

Fri, 30 Jun 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 30 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two people scorched due to lightning, four goats died
जाफरगंज और असोथर थाना क्षेत्रों की घटनाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। बारिश के साथ बिजली गिरने से दो लोग झुलस गए। चार बकरियों की मौत हो गई। जाफरगंज थाना क्षेत्र के मौहारी गांव निवासी लक्ष्मी नारायण की पत्नी रामबेटी घरेलू कामकाज निपटा रही थीं।
घर के बाहर बारिश होने पर पेड़ के नीचे खड़ी थी। अचानक बिजली गिरने से महिला झुलस गई। उधर, असोथर थाना क्षेत्र के जरौली गांव निवासी गोवर्धन बकरी चराने खेत गया था। बारिश होने पर नीम के पेड़ की छाया में खड़ा हो गया।
विज्ञापन

बकरियां भी पेड़ के नीचे आ गईं। बिजली गिरने से गोवर्धन गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी चार बकरियों की झुलसने से मौत हो गई। जिला अस्पताल से झुलसी महिला और चरवाहे को कानपुर हैलटर रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
क्रिकेट खेलने में विवाद मारपीट
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के दलेलखेड़ा गांव में बुधवार को क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के बीच हुई मारपीट में युवक हरिराम घायल हो गया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हरीओम ने दलेलखेड़ा के फैजान,आजाद, नूर आलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद

-----------
ट्रक से सरसों के तेल के कार्टून चोरी
औंग। थाना क्षेत्र के गोधरौली हाईवे किनारे खड़े ट्रक से गुरुवार भोर सरसों तेल के 74 कार्टून चोरी हो गए। पुलिस ने चालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
राजस्थान का संतोष जागा ट्रक चालक है। ट्रक में बनारस का सरसों का तेल लादकर जा रहा था। हाईवे किनारे ट्रक खड़ा कर सो गया था। उसकी सुबह नींद खुली। पीछे तिरपाल कटा देखकर उसके होश उड़ गए। तेल के 74 कार्टून शातिर चुरा ले गए थे। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed