{"_id":"659c41009fbf6dcd6001eb85","slug":"two-people-injured-in-bike-collision-fatehpur-news-c-217-1-rdp1002-9424-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बाइकों की भिंड़त में दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बाइकों की भिंड़त में दो लोग घायल
Tue, 09 Jan 2024 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
थरियांव। थाना क्षेत्र के करनपुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में शिक्षक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
थरियांव थाना क्षेत्र के रसूलाबाद निवासी कृष्ण पाल सिंह यादव शहर स्थित पॉलिटेक्निक में शिक्षक हैं। वह सोमवार सुबह बाइक से बेटी रंजना यादव को परीक्षा दिलाने जीआईसी फतेहपुर जा रहे थे। वह करनपुर मोड़ के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार हनुमानपुर गांव निवासी मोनू सिंह से जोरदार भिड़ंत हो गई।
मोनू भी घरेलू सामान लेने थरियांव कस्बे जा रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक बगल से आ रहे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में मोनू ने सामने से आ रहे कृष्णपाल की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों बाइक सवार गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। कृष्णपाल की बेटी को भी हल्की चोट आई। वहीं दोनों बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को उठा कर इलाज के लिए निजी वाहन से जिला अस्पताल भेजा। ग्रामीणाें ने बताया कि शिक्षक हेलमेट लगाए थे, जबकि मोनू बिना हेलमेट के बाइक चला रहा था। थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।