फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two people died in road accident

Fatehpur Accident: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 03 Apr 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 03 Apr 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two people died in road accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

फतेहपुर जिले में विभिन्न स्थानों पर सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। मलवां थाना क्षेत्र मंझूपुर गांव निवासी राम प्रकाश रैदास (32) रिश्ते में भतीजे मृगेंद्र (19) किसी काम से अल्लीपुर आया था। वह शनिवार रात हाईवे पार कर रहा था। तेज रफ्तार बोलेरो ने रामप्रकाश और मृगेंद्र को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हुआ था।

विज्ञापन


यहां डॉक्टर ने रामप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। घायल मृगेंद्र जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे से मृतक की पत्नी अनीता, प्रीति (8) और छोटू (3) का हाल बेहाल हो गया। परिजनों ने बताया कि घायल का मृतक रिश्ते में फूफा लगता था। उधर, राधानगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी चंदन प्रजापति (45) रिक्शा चालक था। वह रिक्शे केे बैटरी और मोटर फिट कर जुगाड़ वाहन बनाए था। रिक्शे में फेरी लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था। फेरी चालक को रविवार सुबह ढकौली के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को समाज सेवी अशोक तपस्वी ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हादसे में महिला समेत दो लोग घायल
थरियांव थाना क्षेत्र सनगांव निवासी निरंजन बाइक से शहर आया था। सुल्तानगर हाईवे पर बाइकों की भिड़ंत में निरंजन गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के नरौली गांव निवासी हरि प्रसाद की पत्नी धुरपति देवी दामाद के साथ साइकिल से दवा लेने जा रही थी। थाने के कंधई का पुरवा के पास लोडर की टक्कर से धुरपति देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed