फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two old people in road accidentsThree including women died

Fatehpur Accident: सड़क हादसों में दो वृद्ध महिलाओं समेत तीन की मौत, मचा कोहराम

Sun, 07 May 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 07 May 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two old people in road accidentsThree including women died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो बुजुर्ग महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसों से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहनों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन


थरियांव में दो बाइकों की टक्कर में शुक्रवार रात पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के खलीलनगर निवासी स्कूल बस चालक रामबली गुप्ता (45) शुक्रवार को बेटे विवेक गुप्ता के साथ थरियांव कस्बा स्थित एक मैरिज हाल से रिश्तेदार दीपक गुप्ता के तिलक समारोह से लौट रहे थे। थरियांव थाने आमापुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के गलत दिशा से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में रामबली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र विवेक और दूसरे बाइक सवार करियामऊ निवासी छोटेलाल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छोटेलाल की हालत गंभीर देख उन्हें हैलट रेफर किया गया है। रामबली की पत्नी मालती गुप्ता, बेटे विनय और शुभम हाल बेहाल दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकेवर में तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से घायल वृद्धा की शनिवार भोर कानपुर हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव हरदासपुर गांव निवासी चंद्रपाल पासवान की पत्नी सांवली देवी (70) शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे रोड पार कर रही थी। तभी पधारा की ओर जा रहे एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मारी थी। गंभीर रूप से घायल सांवली को कानपुर हैलट रेफर किया गया था। जहां शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


मंदिर जा रही दिवंगत फौजी की पत्नी को शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घायल वृद्धा की कानपुर हैलट में इलाज दौरान मौत हो गई। औंग थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव निवासी दिवंगत फौजी कृष्ण कुमार सिंह की पत्नी राजेश्वरी (70) परिवार के साथ शुक्लानगर में रहती थी। वह सुबह पैदल मंदिर जा रही थी, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। बेटा पप्पू सिंह मौके पर पहुंचा और मां को हैलट में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टर ने राजेश्वरी को मृत घोषित कर दिया। मृतका के बड़े पुत्र ने करीब पांच माह पहले सुसाइड किया था। थानाध्यक्ष वृंदावन राय का कहना है कि कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed