फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two murder accused, supporters of Pradhan, arrested in farmer murder case

Fatehpur News: किसान हत्याकांड में प्रधान के समर्थक दो हत्यारोपी गिरफ्तार

Sat, 16 May 2026 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 16 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two murder accused, supporters of Pradhan, arrested in farmer murder case
खागा। भूमि के विवाद में किसान की पीटकर हत्या के मामले में प्रधान के समर्थक दो हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से पुलिस ने दो बांस के डंडे बरामद किए हैं। आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के धरमंगतपुर गांव निवासी जय सिंह ने 13 बिस्वा भूमि गांव के प्रधान मदन सिंह को बेची थी। प्रधान पक्ष की ओर से भूमि के पूरे रुपये नहीं देने पर फूल सिंह ने भाई जय सिंह के बैनामे के दाखिल-खारिज में आपत्ति लगाई थी। इसी खुन्नस में नौ मई की रात फूल सिंह की घेरकर प्रधान पक्ष के लोगों ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने प्रधान और उसके चार भाइयों, पिता समेत सात आरोपियों को जेल भेजा था। आरोपियों से पूछताछ में धरमंगतपुर गांव के राहुल कुमार सिंह और विक्रम उर्फ मुकेश कुमार के नाम सामने आए थे।
विज्ञापन

अपराध निरीक्षक रामशीष यादव ने बताया कि दोनों आरोपी बृहस्पतिवार रात कहीं भागने की फिराक में खागा हाईवे पर पहुंचे थे। वहां से दोनों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी राहुल कुमार 2020 में आर्म्स एक्ट में थरियांव थाने में पकड़ा जा चुका है। दूसरा विक्रम उर्फ मुकेश असोथर थाने से 2024 में नाबालिग से दुष्कर्म में जेल जा चुका है। दोनों आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed