फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two mud houses collapsed in the rain, household goods buried under the rubble.

Fatehpur News: बारिश में दो कच्चे मकान ढहे, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा

Fri, 28 Aug 2026 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two mud houses collapsed in the rain, household goods buried under the rubble.
खागा/ थरियांव। जिले में बृहस्पतिवार को बारिश के कारण दो कच्चे मकान भरभराकर गिर गए। खागा और थरियांव क्षेत्रों के दो परिवारों की गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। मकान गिरने के बाद दोनों परिवारों के सामने रहने का गंभीर संकट है।
विज्ञापन

खागा नगर पंचायत के तुरंग सिंह वार्ड में मजदूर महावीर का कच्चा मकान बृहस्पतिवार सुबह तेज बारिश में ढह गया। मलबे में बर्तन, बिस्तर, चारपाई, खाद्यान्न समेत गृहस्थी का सामान खराब हो गया। महावीर की पत्नी आशा देवी ने बताया कि परिवार के सदस्य समय रहते बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। उन्होंने 2025 में प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन किया था, पर अब तक लाभ नहीं मिला। उधर, थरियांव क्षेत्र के हथगाम ब्लॉक स्थित मवइया गांव में विधवा रामदुलारी का कच्चा मकान भी बृहस्पतिवार भोर में गिर गया। रामदुलारी की कोई संतान नहीं है। उनके पति की कुछ वर्ष पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। उन्होंने सरकारी आवास के लिए ग्राम प्रधान और सचिव से कई बार मांग की थी, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली।
विज्ञापन


लेखपाल जंग बहादुर ने बताया कि पात्रता के अनुसार पीड़ित महिला को सरकारी सहायता का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed