फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two loader owners arrested for theft of government rice

Fatehpur News: सरकारी चावल की चोरी में दो लोडर मालिक गिरफ्तार

Tue, 23 Apr 2024 05:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Two loader owners arrested for theft of government rice
फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित लक्ष्मी राइस मिल से 13 अप्रैल की चोरी के मामले में पुलिस ने दो लोडर मालिकों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो लोडर मालिक सगे भाई फरार हैं। घटना में प्रयुक्त चार लोडर सीज किए गए हैं। करीब 30 क्विंटल चावल बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने भिटौरा बाईपास से सोमवार को हुसैनगंज थाने के बहलोललपुर गांव के भूपतपुर निवासी अभिषेक पटेल उर्फ रितिक पटेल व जय प्रकाश को गिरफ्तार किया है। दोनों लोडर मालिक है। इनके पास 30 क्विंटल चावल की 50 बोरियां बरामद की है। कुछ चावल बेचने का 3200 रुपया, घटना में प्रयुक्त चार लोडर बरामद किए हैं।
विज्ञापन

आरोपी अभिषेक उर्फ रितिक पटेल के खिलाफ पाक्सो एक्ट का पूर्व में मुकदमा दर्ज है। वहीं जयप्रकाश के खिलाफ धोखाधड़ी का पूर्व में मुकदमा दर्ज है। पुलिस का दावा है कि करीब 100 बोरी ही चावल चोरी हुआ है। जबकि मालिक ने 900 बोरी की चोरी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा शहर के कटरा अब्दुलगनी निवासी मिल मालिक बद्रीबाबू गुप्ता ने सरकारी एफसीआई गोदाम का 450 क्विंटल चावल चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों के साथी सगे भाई सुरेश व मनीष की पुलिस तलाश में जुटी है। फरार आरोपी बिसौली गांव निवासी है। इनके घर में गल्ला कारोबार व कारखाना भी संचालित है। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी जेल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed