फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two killed, two injured in road accident

Fatehpur News: सडक हादसे में दो की मौत, दो घायल

Fri, 09 Jun 2023 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two killed, two injured in road accident
बहुआ। ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से शुक्रवार को बाइक सवार रिश्ते में भाई बहन घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बा कलारन तालाब के पास हुआ। गाजीपुर थाना क्षेत्र के देवलान गांव निवासी पिंटू यादव (30) बहन विनीता की ननद नीतू देवी (26) पत्नी विजय यादव निवासी शाह को लेकर मुत्तौर मामा के घर गया था। मुत्तौर से विनीता को घर छोड़ने जा रहा था। कलारन तालाब के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों उछलकर रोड पर गिरे। युवक के सिर में गंभीर चोट आई। वह बेहोश हो गया। वहीं नीतू का भी सिर फट गया। एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज दौरान पिंटू की मौत हो गई। हादसे से मृतक की मां कल्लो देवी, बहन सुधा, विनीता का हाल बेहाल हो गया। मृतका एक छोटा भाई संदीप यादव है। वह मुंबई स्थित होटल में मैनेजमेंट की नौकरी करता है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली चौकी में खड़ी कराई है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं विजयीपुर में तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में घायल पति की इलाज दौरान मौत हो गई। उसकी पत्नी घायल हुई। गांव शुक्रवार शाम शव पहुंचे तो परिजन गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के चतुरपुर मजरे गढ़ा गांव निवासी अमृतलाल निषाद (30) अपनी पत्नी उमा के साथ बाइक से गुरुवार शाम बांदा जिला कमासिन थाना क्षेत्र के खेरे गांव रिश्तेदार के घर जा रहे थे। किशनपुर दांदो पुल पार कमासिन क्षेत्र के कल्लूपुर गांव के पास लोडर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। घायल दंपती को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने अमृतलाल को मृत घोषित कर दिया। उसकी पत्नी उमा को बांदा से कानपुर हैलट रेफर किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम अमृत लाल का शव गांव पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed