फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two killed, two injured in bike collision

Fatehpur News: बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, दो लोग घायल

Mon, 01 May 2023 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 01 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Two killed, two injured in bike collision
बकेवर। बाइकों की रविवार रात भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हादसा थाना क्षेत्र के कंशमीरी माइनर के पास हुआ। जहानाबाद थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी अब्बास (25) बकेवर में फर्नीचर की दुकान में कारीगर था। उसके साथ पड़ोसी राजा भी फर्नीचर दुकान में सहायक कारीगर है। दोनों रात को बाइक से घर जा रहे थे। थाना क्षेत्र के पास सामने से आ रहे बाइक सवार से सीधी टक्कर हो गई। हादसे में अब्बास की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक के सवार जहानाबाद थाने के दारागंज निवासी सुल्तान (30) की भी मौत हो गई। सुल्तान के साथ चांद बाइक पर बैठा था। वह घायल हुआ। पुलिस ने घायल राजा और चांदबाबू को बिंदकी सीएचसी में भर्ती कराया है। मृतक सुल्तान वेल्डिंग कारीगर था। पुलिस ने हाईवे से शव हटवाकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। अब्बास के पिता नबीबख्श और सुल्तान के पिता नफीस समेत अन्य परिजन थाने पहुंचे हैं। प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। मृतकों के सिर में चोट लगने से मौत की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed