फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two killed in collision of cars, four injured

कारों की भिड़ंत में दो की मौत, चार घायल

Sun, 02 Oct 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 02 Oct 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two killed in collision of cars, four injured
बांदा से आए हादसे में मरे दवा कारोबारी के परिजन - फोटो : अमर उजाला

कानपुर-बांदा राजमार्ग में ललौली थाने के चंदौरा मोड़ पर शुक्रवार रात वैगनआर और डस्टर में सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बांदा जिले के वैगनॉर में सवार चालक व मेडिकल कारोबारी की मौत हो गई। दोनों वाहनों में सवार चार लोग घायल हुए हैं। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


बांदा जिले के कोतवाली क्षेत्र के स्वराज कालोनी निवासी प्रवीण कुमार गुप्ता (40) का तिंदवारी में दवाओं का कारोबार है। साप्ताहिक बंदी पर शुक्रवार को अपनी पत्नी निधि व पांच साल के बच्चे पवन को लेकर कानपुर गए थे। वहां दवाओं की खरीददारी के बाद परिवार संग घूमकर देर रात में घर लौट रहे थे। कार के वटरा, बांदा निवासी चालक राजेश (32) चला रहा था।
विज्ञापन


उधर, ललौली थाना क्षेत्र के कीर्तिखेड़ा निवासी पिंटू सिंह व अज्ञात चालक डस्टर से अपने गांव जा रहे थे। एसओ विपिन सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने से चंदौरा के अंधे मोड़ पर वाहनों की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों कारों में फं से लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैगनआर कार सवार  प्रवीण व चालक राजेश को डाक्टरों ने जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। वहीं निधि और बच्चा पवन घायल है। निधि को कानपुर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। एसओ ने बताया कि डस्टर में सवार पिंटू व चालक घायल हैं। हालत गंभीर होने पर चालक का नाम पता नहीं चल सका।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed