फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two including beautician killed after being hit by goods train

Fatehpur News: मालगाड़ी की चपेट में आने से ब्यूटीशियन समेत दो की मौत

Wed, 18 Oct 2023 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two including beautician killed after being hit by goods train
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। मालगाड़ी की चपेट में आने से अलग-अलग स्थानों पर ब्यूटीशियन समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।
असोथर थाने के कंधिया गांव के छेदीपुर निवासी विश्वनाथ पाल की पत्नी सुधा देवी (26) वर्मा चौराहा स्थित एक ब्यूटीपार्लर में ब्यूटीशियन का काम करती थी। राधानगर थाने के बक्सपुर गांव में अपने बहनोई राजन के घर में रहती थी। राधानगर किमिदियापुर के पास मालगाड़ी ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से सुधा की मौत हो गई। सूचना पर परिजन पहुंचे। बहनोई ने बताया कि सुधा देवी घर से निकली थी। उसकी मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हुई है। हालांकि इलाकाई लोग आत्महत्या मान रहे हैं। उधर, कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव के पास करीब 62 साल का बुजुर्ग मालगाड़ी ट्रैक पार कर रहा था। ट्रेन की टक्कर लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed