{"_id":"6ad9147037426474160cc8c8","slug":"two-including-a-factory-worker-killed-in-road-accidents-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-164881-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सड़क हादसों में फैक्टरी कर्मी समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सड़क हादसों में फैक्टरी कर्मी समेत दो की मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में घायल फैक्टरी कर्मी समेत दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मलवां थाना क्षेत्र के सौंरा निवासी ज्ञानेश्वर प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि भाई रोशन लाल द्विवेदी (48) सौंरा स्थित धान मिल में काम करता था। 17 अक्तूबर की शाम ड्यूटी के बाद पैदल घर लौटते समय बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। आरोप है कि बाइक सवार गलत दिशा से आ रहा था। घायल रोशन लाल को मेडिकल कॉलेज अल्लीपुर में भर्ती कराया गया। यहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
वहीं हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई निवासी नरेश की मां रूपरानी (70) गांव के बाहर जंगल से नित्यक्रिया कर 12 अक्तूबर को घर लौट रही थीं। तभी हुसैनगंज-हथगाम मार्ग पर मवई बाबा कुटी के पास बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी हुसैनगंज से मेडिकल कॉलेज अल्लीपुर और फिर कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि मंगलवार को मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।