फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two-hour power cut for repairs; electricity supply restored after 10 hours.

Fatehpur News: मरम्मत के नाम पर दो घंटे की कटौती, 10 घंटे बाद मिली बिजली आपूर्ति

Sat, 12 Sep 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two-hour power cut for repairs; electricity supply restored after 10 hours.
असोथर। विद्युत उपकेंद्र में शुक्रवार को इनकमिंग की एमसीटी बदलने के नाम पर की गई बिजली कटौती से छह फीडरों के करीब 15 हजार उपभोक्ता परेशान रहे। विद्युत निगम ने दो घंटे की कटौती की सूचना दी थी, लेकिन काम सुबह 11 बजे शुरू होने के बाद शाम साढ़े पांच बजे पूरा हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान करीब साढ़े छह घंटे आपूर्ति बाधित रही। काम पूरा होने के बाद बिजली बहाल हुई, लेकिन कुछ ही देर बाद दो घंटे की रोस्टिंग से आपूर्ति फिर बंद हो गई। इस तरह करीब 10 घंटे बाद उपभोक्ताओं को पूरी तरह बिजली मिल सकी।
विज्ञापन

लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट भी गहरा गया। संतोष अग्रहरि, राम सिंह, धीरेंद्र मौर्य, लक्ष्मी गौतम, गजेंद्र सिंह यादव और भोला यादव ने कहा कि लगातार कटौती से लोग परेशान हैं। अवर अभियंता कमल किशोर ने बताया कि एमसीटी बदलने का कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। बाद में रोस्टिंग के कारण दो घंटे आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed