फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two friends riding a bike were killed by a tractor tractor

Fatehpur News: ट्रैक्टर की टक्टर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Tue, 27 Jun 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 27 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two friends riding a bike were killed by a tractor tractor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थरियांव। बाइक सवार दो दोस्तों को सोमवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में घायल बाइक सवारों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए थे।
थाना क्षेत्र के मीसा गांव निवासी रामसुलेख सिंगरौर का पुत्र टिंकू (19), पड़ोसी दोस्त छोटू उर्फ अयूब (23) पुत्र रियाज के साथ थरियांव किसी काम से आए थे। अभी उनकी बाइक थरियांव-असोथर मार्ग पर करनपुर मोड़ के पास पहुंकी ही थी कि तभी असोथर की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को पकड़कर थाने पहुंचाया। चालक मौके से भाग निकला। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से लौटते ही हादसे में टिंकू की गई जान
दोस्तों की मौत की खबर से मीसा गांव में कोहराम मच गया। मिश्रित आबादी के मीसा गांव में दोनों समुदाय के ग्रामीण एक दूसरे के घरों में ढांढस बंधाने पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों एक-दूसरे के जिगरी दोस्त थे। गांव स्थित कब्रिस्तान में अयूब का शव दफन किया गया। वहीं, टिंकू के शव का मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया गया।
मृतक टिंकू का बड़ा भाई संतोष दिल्ली में फास्ट फूड का ठेला लगाता है। बड़े भाई के सहयोग में टिंकू भी दिल्ली में रहता था। वह सोमवार को ही दिल्ली से घर लौटा था। घर आने के बाद दोस्त अयूब के साथ घूमने निकला था। मृतक अयूब गुजरात में काम करता था।

वह एक माह पहले घर लौटा था। टिंकू के छह भाई संतोष, मुकेश, आकाश, विकास, रिंकू, सत्येंद्र है। टिंकू की मां की पहले मौत हो चुकी है। वहीं छोटू उर्फ अयूब की मौत से मां इस्लामुन, भाई इदरीश, हाफिज, हनीफ,चांदबाबू समेत परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed