Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two FIRs filed against advocate for his comments on CM and BJP district president

Fatehpur News: सीएम और भाजपा जिलाध्यक्ष पर टिप्पणी के आरोप में अधिवक्ता पर दो प्राथमिकी

Sun, 08 Nov 2026 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two FIRs filed against advocate for his comments on CM and BJP district president
फतेहपुर। मुख्यमंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में शुक्रवार को अधिवक्ता संजय सिंह के खिलाफ पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज की हैं। वहीं अधिवक्ता की शिकायत पर जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह के खिलाफ एक माह पहले प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड निवासी भाजपा सदस्य राज सिंह और अनुसूचित जाति मोर्चा के भाजपा सदस्य शुभम कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी है। राज सिंह ने आरोप लगाया कि आवास विकास निवासी संजय सिंह सेंगर ने फेसबुक पर सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पोस्ट की है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।
विज्ञापन

वहीं शुभम कुमार ने पुलिस को बताया कि संजय सिंह सेंगर ने फेसबुक पर भाजपा जिलाध्यक्ष की पोस्ट साझा कर अभद्र टिप्पणी की है। इससे पार्टी और जिलाध्यक्ष की छवि धूमिल हुई है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को दोनों मामले में दो प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अधिवक्ता संजय सिंह ने बताया कि उनकी पोस्ट का डीएम ने संज्ञान लिया है। उन्होंने दो नवंबर को डीएम को अवगत कराया था कि जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कॉलेज में मुख्यमंत्री की फोटो लगाकर उसका दुरुपयोग किया है। इसी को लेकर उन्होंने टिप्पणी की थी। अधिवक्ता का आरोप है कि उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में गलत आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed