फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   two dead body recovered

बड़ी नहर से महिला का शव बरामद

Tue, 17 Aug 2021 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
two dead body recovered
बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के निचली गंगा नहर (बड़ी नहर) से एक 35 वर्षीय महिला का शव ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया है। महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

नहर में बहता हुआ असोथर की ओर जा रहा था। ग्रामीणों ने शव देखकर डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस कर्मियों ने शव को नहर से बाहर निकाला। लोगों ने बताया कि महिला का शव थवई गांव के पास देखा था। शव बहते हुए गौरी, पवारनपुर होकर बहुआ के पास नहर पुल तक पहुंच गया। पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों को बुलाकर
विज्ञापन

महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। शव करीब पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। महिला के हाथों में लाल व हरे रंग की चूड़ियां हैं। कपड़े नहीं थे। शव गैर जनपद से बहकर यहां आने का अंदेशा लगाया जा रहा है। सीओ जाफरगंज डीसी मिश्र ने जांच पड़ताल की। सीओ ने बताया कि शव कई दिन पुराना लग रहा है। आसपास जिलों में फोटो भेज कर शिनाख्त का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

असोथर। सागर पुलिया में एक युवक का शव फंसा मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर रविवार शाम पुलिस ने शव को मर्च्युरी हाउस भेजा। शिनाख्त नहीं हो सकी है। ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं।
असोथर थानाक्षेत्र के कठौता माइनर की सागर पुलिया के पास चरवाहे दुर्गंध आने पर पहुंचे थे। जहां युवक का शव फंसा देखा। डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। आसपास के ग्रामीणों से पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की। कोई भी शव को नहीं पहचान सका। पुलिस ने

तीन से चार दिन पुराना शव होने का अंदाजा लगाया है। वहीं, युवक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच आंकी गई है। युवक नीली जींस, टी शर्ट पहने था। उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान भी हैं। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed