{"_id":"6994c482616918109109593f","slug":"two-days-before-tilak-the-marriage-was-called-off-due-to-dowry-demands-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-149534-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तिलक से दो दिन पहले दहेज की मांग कर तोड़ी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तिलक से दो दिन पहले दहेज की मांग कर तोड़ी शादी
विज्ञापन
खखरेरू। शादी तय होने के बाद तिलक समारोह के दो दिन पहले लड़के पक्ष ने दहेज की मांग रख दी। मांग पूरी नहीं होने पर शादी से इन्कार कर दिया। पुलिस ने लड़के समेत तीन लोगों पर सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी हथगाम थाना क्षेत्र के पूरेलाल गांव निवासी रामेश्वर के पुत्र गोरे लाल के साथ 12 फरवरी को तय हुई थी। शादी की सारी तैयारी पूरी हो गई थीं। निमंत्रण के कार्ड भी बंट चुके थे।
तिलक छह फरवरी को होना था। तिलक से पहले चार फरवरी को गोरे लाल, पिता रामेश्वर, मां रेखा देवी के साथ घर पहुंचे। यहां अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मान-मनौव्वल के बाद भी लड़का पक्ष नहीं माना और शादी से इन्कार कर दिया। थानाध्यक्ष विद्याप्रकाश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।