फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two cannabis smugglers arrested; three remain at large.

Fatehpur News: दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, तीन पुलिस की गिरफ्त से दूर

Fri, 21 Aug 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Two cannabis smugglers arrested; three remain at large.
खागा। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार रात दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 2.380 किलो गांजा, 33,205 रुपये नकद, मोबाइल फोन और बाइक बरामद हुई है। तीन आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

कस्बा इंचार्ज गिरीशधर दुबे और आबकारी निरीक्षक रमेश सिंह की टीम ने मानू का पुरवा मोहल्ला स्थित राजकीय बस अड्डे के सामने पल्सर सवार ऐरायां सादात निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया। उसका साथी टीम को चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन

पूछताछ में राहुल ने बताया कि वह मानू का पुरवा निवासी अमर सिंह से गांजा लेकर अपने साथी बैरागी का पुरवा निवासी कृष्णा पटेल के साथ सप्लाई देने जा रहा था। पुलिस ने राहुल के कब्जे से 1,280 ग्राम गांजा, मोबाइल फोन, 31,325 रुपये और बाइक बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल से पूछताछ के बाद टीम ने किशनपुर रोड ओवरब्रिज के आगे स्थित एक दुकान में छापा मारा। यहां भीखमपुर निवासी प्रिंस मौर्य को 1,100 ग्राम गांजा और बिक्री के 1,880 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया।
प्रिंस ने पूछताछ में बताया कि थरियांव थाने के रजाबाद निवासी प्रांजुल उसे गांजा उपलब्ध कराता था। प्रांजुल पुलिस के पहुंचने से पहले भाग निकला। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि तीन फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।


630 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
फतेहपुर। हुसैनगंज पुलिस ने उमेश यादव उर्फ पंडा को गांजा बेचते गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि आरोपी मथैयापुर गांव के गुल्ला का पुरवा निवासी है। आरोपी के पास से 630 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed