फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two brothers named in Mohit murder case

मोहित हत्याकांड में सगे भाई नामजद, हिरासत में लिया

Thu, 04 Aug 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two brothers named in Mohit murder case
खागा। नई बस्ती में मंगलवार की शाम गोली मारकर मोहित जायसवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने दो भाइयों पर घर में घुसकर गोली मारने व चश्मदीद गवाहों को जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने नई बस्ती में ही रहने वाले दो भाइयों को घर से हिरासत में लिया है। कई बिंदुओं पर पुलिस जांच करने में लगी है।
विज्ञापन

खागा कस्बे के नई बस्ती (नवीन मंडी के सामने) रहने वाले मोहित जायसवाल (16) पुत्र फूलचंद्र की मंगलवार की शाम घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में फूलचंद्र ने परिवार के ही दो भाइयों सुरेंद्र व शिवा निवासी भोगलपुर, वर्तमान निवास नई बस्ती के खिलाफ तहरीर दी थी।
विज्ञापन

तहरीर में बताया कि सुरेंद्र व शिवा ने घर में घुसकर जमीन के विवाद में मोहित को गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहां पर मौजूद उनके भाई ज्ञानचंद्र व अन्य, जिन्होंने घटना देखी थी, जब उन्होंने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने मंगलवार की रात सुरेंद्र व शिवा के नई बस्ती स्थित घर पर दबिश देकर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहित की हत्या से किसको होगा लाभ
खागा पुलिस की जांच का पहला बिंदु यह है कि मोहित की हत्या से किसको लाभ होगा। जिस जायदाद को लेकर झगड़े की बात कही जा रही है, वह झगड़ा मोहित के पिता से परिवार के लोगों में है। ऐसे में मोहित की जान क्यों ली गई, यह सवाल अभी भी बना है। जबकि विवाद उसके पिता फूलचंद्र से चल रहा है।
किसी घटना का राजदार तो नहीं था मोहित
मोहित की हत्या को लेकर कहा जा रहा है कि शायद मोहित को कोई ऐसी बात पता हो गई थी, जिससे कातिल का धैर्य जवाब दे गया और उसने आनन-फानन में यह घटना कर डाली।

एक मोबाइल को कब्जे में लिया
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में रखे एक मोबाइल को कब्जे में लिया है और इसकी जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि मोबाइल के जरिए हत्या का सबूत मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed