{"_id":"669050e98ab1c17eea045f28","slug":"two-bike-riders-died-due-to-collision-with-a-vehicle-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-117934-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
Fri, 12 Jul 2024 03:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Fri, 12 Jul 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
प्रेमनगर (फतेहपुर)। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ऐरायां मोड़ पर पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूरों की मौत हो गई।
फर्रूखाबाद के रज्जेपुर थाना क्षेत्र के बदनपुर गांव निवासी गंगाराम का पुत्र लालमन (27) व हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र के रामपुर मझियांरा निवासी रामौतार का पुत्र सत्येंद्र (29) मजदूर थे। दोनों सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के हसनपुर कसार गांव में पानी टंकी निर्माण में मजदूरी का काम करते थे। दोनों बुधवार रात किसी काम से बाइक से चौकी चौराहा गए थे।
हसनपुर कसार लौटते समय ऐरायां मोड़ पर किसी वाहन की टक्कर से दोनों की मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर परिजन पहुंचे। थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।