{"_id":"67b4c8b33aaeb6a97a04f6b8","slug":"two-arrested-in-murder-of-pradhans-son-main-accused-absconding-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-129533-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: प्रधान पुत्र की हत्या में दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: प्रधान पुत्र की हत्या में दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
विज्ञापन
खखरेरू। प्रधान पुत्र की हत्या में नामजद आरोपियों में दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इधर, पोस्टमार्टम के बाद शव शाम को गांव पहुंचा। परिजनों ने अंतिम संस्कार रात को करने से मना किया है। गांव में पुलिस मुस्तैद रही है। गांव में एसपी पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की है।
थाना क्षेत्र के भीमपुर (मंझनपुर) निवासी सुरेश सोनकर की पत्नी प्रधान हैं। उनके पुत्र मिथुन कुमार उर्फ मतेश (28) सोमवार की शाम साढ़े चार बजे आशनाई के विवाद में गांव के कुलदीप पासवान, अर्जुन उर्फ कुल्लू, रामबाबू, रामू पासवान, रामजी उर्फ गुड्डू ने पीटा था। इसके बाद तमंचे से कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी थी। परिजनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव नहीं उठने दिया था। पुलिस ने आश्वासन देकर शव कब्जे में लिया और मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया।
एसपी धवल जायसवाल भी गांव पहुंचे और आरोपियों की धरपकड़ को निर्देश दिए हैं। पूरे दिन गांव में मातम का माहौल रहा। प्रधान व आरोपियों के दरवाजे पर फोर्स की तैनाती रही। पुलिस गांव में कांबिग करती रही। परिजनों ने आरोपियों के घर में बुलडोजर और एनकाउंटर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने नामजद रामजी उर्फ गुड्डू व कुलदीप को गिरफ्तार किया है। सीओ बृजराज सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित हैं। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
इनसेट
रामजी की पुत्री की शादी
रक्षपालपुर स्थित मैरिज हाल हत्यारोपी रामजी की पुत्री की सोमवार को बरात आई थी। बरात गुंदौरा गांव से पहुंची थी। हत्याकांड के बाद आनन-फानन बरात की विदाई हुई।