फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two arrested in connection with a 4.77 crore fraud involving 'mule' accounts

Fatehpur News: म्यूल खातों से 4.77 करोड़ की धोखाधड़ी में दो गिरफ्तार

Mon, 19 Oct 2026 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in connection with a 4.77 crore fraud involving 'mule' accounts
फतेहपुर। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने समन्वय पोर्टल पर प्रदर्शित म्यूल खातों (फर्जी बैंक खाते, जिनमें साइबर अपराधी ठगी की रकम ट्रांसफर करते हैं) की जांच में 4.77 करोड़ की धोखाधड़ी पकड़ी है। इस मामले में दो खाताधारकों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से तीन मोबाइल, तीन डेबिट कार्ड, दो पासबुक और एक चेकबुक बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

साइबर थाना पुलिस ने बताया कि पूर्व में जारी 179 बीएनएसएस नोटिस (पूछताछ के लिए नोटिस) का जवाब देने शनिवार को औंग थाने के परसदेपुर निवासी अनुज पटेल उर्फ बलजीत भाई कुलवीर और मलवां थाने के उमरापुर निवासी लवकुश पिता श्रीलाल के साथ थाने पहुंचे थे।
विज्ञापन

दरोगा प्रभांशु शुक्ला की पूछताछ में अनुज पटेल ने बताया कि उसके आठ बैंक खाते हैं और वह चार मोबाइल नंबर इस्तेमाल करता है। पुलिस ने मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर एनसीआरपी पोर्टल पर जांचे। उसके दो बैंक खातों में कुल 3,28,47,650 रुपये की ठगी से संबंधित शिकायतें मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुज ने कबूल किया कि ममेरे भाई शिवम पटेल निवासी रानी कॉलोनी थाना कोतवाली सदर साइबर फ्रॉड की रकम ट्रांसफर करने के लिए उसके खातों का इस्तेमाल करता था। खातों में रुपये आने के बाद वह डेबिट कार्ड से रकम निकालकर शिवम को देता था। बाद में अन्य लोगों के खाते खुलवाकर शिवम ऑनलाइन पेमेंट एप के जरिये रुपये ट्रांसफर करता था।
इसके बदले अनुज को कुछ हिस्सा मिलता था, जिससे उसने आईफोन खरीदा। शिवम को कुछ दिन पहले कानपुर साइबर पुलिस जेल भेज चुकी है। वहीं लवकुश ने पूछताछ में बताया कि उसका खाता पत्नी रिचा देवी के साथ एक ही बैंक में है।
वह तीन मोबाइल नंबर इस्तेमाल करता है। लवकुश के मोबाइल पर धोखाधड़ी की तीन और उसकी पत्नी के मोबाइल पर चार शिकायतें मिलीं। दोनों के खातों से जुड़े मामलों में 1,48,89,566 रुपये की ठगी सामने आई।
लवकुश ने बताया कि गांव का सोनू पटेल साइबर धोखाधड़ी करता है। खाता खुलवाने और साइबर फ्रॉड की रकम इधर-उधर करने के बदले उसे प्रति ट्रांजेक्शन 2,000 रुपये मिलते थे। बैंक खातों के कागजात सोनू के पास हैं। सोनू को रक्षाबंधन के आसपास हरियाणा पुलिस जेल भेज चुकी है। दरोगा प्रभांशु शुक्ला ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।


------------
अनुज के खातों पर मुंबई, तमिलनाडु की शिकायतें
अनुज पटेल के खातों में नवी मुंबई की स्वप्ना मूर्तकार से ठगी गई रकम आने की पुष्टि हुई। शिकायतकर्ता के मुताबिक, निवेश के नाम पर फर्जी फर्म बनाकर उसके साथ धोखाधड़ी की गई। वहीं तमिलनाडु के शिकायतकर्ता मुथुकुमार के. को स्टॉक में निवेश के नाम पर ठगी का झांसा दिया गया। अनुज पहले भी साइबर फ्रॉड के मामले में जेल जा चुका है। उसे दूसरे राज्यों की पुलिस ने भी पकड़ा है। इसी तरह लवकुश के खातों से जुड़े मामलों में भी कई शिकायतें मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed