फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two arrested for stealing goats

Fatehpur News: बकरा-बकरी चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

Mon, 10 Aug 2026 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for stealing goats
फतेहपुर। थरियांव पुलिस ने बकरा-बकरी चोरी के दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने लोडर बरामद की है। पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास निवासी अरमान और मैकू का पुरवा मजरे मूसेपुर निवासी दिनेश यादव उर्फ छोटू को पकड़ा है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के आंबापुर गांव निवासी साहिल अली ने बताया था कि 14 अप्रैल को दूसरे मकान के कमरे में सात बकरी व बकरे बंद कर ताला लगाकर घर चला गया था। रात में चोर कमरे का ताला तोड़कर बकरी व बकरे चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि मलवां थाना क्षेत्र के सौंरा निवासी अमित सिंह के यहां मवेशियों को इकट्ठा करने के बाद अयूब नेता के जरिये मवेशी बाजारों में व्यापारियों को बेचते हैं। आरोपियों ने थाना थरियांव, बिंदकी, सुल्तानपुर घोष, हथगाम, किशनपुर, मलवां और खखरेरु क्षेत्र में पूर्व में नौ वारदातें करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में गिरफ्तार मोहम्मद नूह उर्फ मेहमान और ताज अहमद उर्फ अमन भी इसी गिरोह के गुर्गे हैं। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि गिरोह के फरार सदस्यों मोहम्मद राज, रियासत उर्फ कबाड़, अमित सिंह और अयूब नेता की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed