फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Twice a cold, sunny day, said relief

सुबह-शाम ठंड, दिन में धूप ने दी राहत

Wed, 14 Dec 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Wed, 14 Dec 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Twice a cold, sunny day, said relief
फतेहपुर में रेलवे स्टेशन पर हेडलाइट जलाकर आती ट्रेन। - फोटो : Amar ujala
धूप निकलते ही सुबह के कोहरे की ठंड से लोगों को राहत मिल गई। पांच दिन की छुट्टी बिताने के बाद मंगलवार को भोर पहर स्कूली बच्चे सड़कों पर दिखाई दिए। कोहरा व गलन भरी ठंड से बचने के लिए बच्चे खुद को सिर से पैर तक ढंके रहे। वहीं एक पखवारे से बाधित हुई ट्रेन सेवाएं अभी पटरी पर नहीं आई है। सोमवार को डाउन लाइन की तीन और अप लाइन की एक ट्रेन रद्द रही।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह वायुमंडल कोहरे की चादर से शहर ढंका रहा। सर्दी में स्कूली बच्चे सुबह सात बजे से ही सड़कों पर दिखाई दिए। ठंड से बचने के लिए स्वेटर, जाकेट और टोपी से खुद को ढंके रहे। सड़क पर खड़े होकर स्कूल पहुंचाने वाले वाहनों का इंतजार करते भी बच्चे नजर आए। रेलवे स्टेशन के पास रिक्शा चालक ठंड से बचने के लिए आग जलाकर बैठे रहे। हालांकि आठ बजते ही कोहरे को हटा कर सूरज की किरणें बाहर निकल आईं। धूप निकलते ही लोगों ने राहत महसूस किया। दिन भर तेज धूप रही। दोपहर के बाद स्कूली बच्चे छत पर बैठ कर होमवर्क करते देखे गए। महिलाएं भी धूप में बैठ कर स्वेटर बुनती रहीं। ठंड की वजह से अभी भी ट्रेन सेवाएं बाधित हैं। सोमवार को आने वाली नंदनकानन, तूफान एक्सप्रेस मंगलवार को स्टेशन पहुंची। अन्य सभी ट्रेन भी देरी से स्टेशन पर आईं।
विज्ञापन


कोहरे की धुंध से बेपटरी हुई ट्रेन सेवा में दो दिन से निकल रही धूप का अभी कोई खास असर नहीं हुआ है। रेलवे प्रशासन ने मंगलवार को डाउन लाइन की महानंदा, कालका, संगम, तूफान एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया। अप-डाउन की चौराचौरा को इलाहाबाद में ही रोक दिया गया। इससे इलाहाबाद कानपुर जाने वाले यात्रियों को परेशानी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व की ओर जाने वाली जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस ट्रेन 12 घंटा, जोधपुर-हावड़ा सात घंटा, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 11 घंटा, मुरी, नार्थ ईस्ट चार-चार घंटा, नंदन कानन दूसरे दिन 20 घंटा, तूफान दूसरे दिन 25 घंटा देरी से स्टेशन पहुंची। इसी प्रकार पश्चिम की ओर जाने वाली पुरुषोत्तम 18 घंटा, तूफान आठ घंटा, चौरीचौरा सात घंटा, महानंदा चार घंटा, मुरी चार घंटा, नंदनकानन 22 घंटा, कालका चार घंटा, नार्थईस्ट चार घंटा, जोधपुर-हावड़ा ट्रेन तीन घंटा देरी से स्टेशन पहुंची।



 कोहरा, कड़ाके की ठंड के बाद अचानक दो दिन से निकल रही तेज धूप से आलू किसानों को चिंताएं बढ़ने लगी हैं। आलू की फसल में झुलसा रोग लगने के आसार दिखाई देने लगे हैं। बचाव के लिए किसान कृषि वैज्ञानिकों से जानकारी ले रहे हैं। हर सिंहपुर के किसान बबलू लोधी ने बताया कि कड़ाके की ठंड के बाद दिन में हो रही तेज धूप से आलू के पौधों में झुलसा रोग दिखाई देने लगा है। कृषि वैज्ञानिकों की सलाह पर दवा का छिड़काव शुरू करा दिया है। लेकिन यदि मौसम न सुधरा तो भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed