{"_id":"5782a57c4f1c1b6f0c7fe119","slug":"tv-channels-were-set-eyes-on-the-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर टिकी रहीं टीवी चैनलों पर निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर टिकी रहीं टीवी चैनलों पर निगाहें
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Mon, 11 Jul 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
टीवी चैनल में अमरनाथ यात्रा में गए अपनों की खबर लेते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रा पर गए अपनों का हाल जानने के लिए परिजन दिनभर टीवी चैनल में नजर गड़ाए रहे। अपनों से संपर्क न हो पाने की कसक उनके चेहरे पर साफ दिखी। मन में तरह-तरह के ख्याल आने से परिजन परेशान हैं। ईश्वर से अपनों के सकुशल वापस लौटने की प्रार्थना में उनका समय पहले से ज्यादा बीत रहा है।
बता दें कि जिले से 25 यात्रियों का पहला जत्था अमरनाथ के दर्शन के लिए निकला था। आतंकियों का हमला होने के बाद सुरक्षा बलों के संरक्षण में यात्री बालटाल में रुके हुए हैं।
रविवार को अमरनाथ यात्री डा. अमित त्रिवेदी के चाचा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी के आवास बाकरगंज ग्रे एंड कंपनी में अमर उजाला टीम पहुंची, यहां पर राजेंद्र त्रिवेदी परिजनों के साथ एक टीवी न्यूज चैनल में अमरनाथ यात्रा का हाल देख रहे थे। देखते ही चौंके और खुद ही पूछ पड़े, अमरनाथ का कोई नया समाचार आया है क्या?
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि फोन लगातार मिला रहे हैं, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसी प्रकार यात्रा में गए अंकित यादव, विपिन यादव, सीनू दुबे, पवन, मुकुल गुप्ता, मनोज शिवहरे के घरों में भी उनके परिजन फोन पर संपर्क न होने से परेशान हैं।