{"_id":"6ac93cfd53f1ec3bf70e205f","slug":"five-day-dussehra-festival-starts-on-the-18th-preparations-in-full-swing-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-164208-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पांच दिवसीय दशहरा महोत्सव 18 से, तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पांच दिवसीय दशहरा महोत्सव 18 से, तैयारियां तेज
विज्ञापन
फोटो-37-रामलीला कमेटी की बैठक में शामिल पुलिस अधिकारी। संवाद
- फोटो : साकेतिक
बिंदकी। कस्बे के रामलीला मैदान में 18 से 22 अक्तूबर तक पांच दिवसीय दशहरा महोत्सव का आयोजन होगा। शुक्रवार शाम सीओ प्रयांक जैन, तहसीलदार धीरेंद्र त्रिपाठी और कोतवाल शैलेश कुमार सिंह ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली। कमेटी अध्यक्ष शिवम सिंह परिहार की मौजूदगी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। महोत्सव का शुभारंभ 18 अक्तूबर को शाम सात बजे गणेश वंदना और गंगा आरती से होगा। 19 अक्तूबर को नगर के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा निकाली जाएगी।
20 अक्तूबर को श्रीराम द्वारा रावण वध का मंचन और बालाजी महोत्सव होगा। 21 अक्तूबर को श्याम महोत्सव आयोजित किया जाएगा। अंतिम दिन 22 अक्तूबर को श्रीराम की विजय यात्रा निकलेगी। फूलों की होली और राजस्थानी नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
विज्ञापन
बैठक में नरेंद्र गुप्ता, अशोक गुप्ता, सुनील गुप्ता, पुरुषोत्तम ओमर, शिवम गुप्ता, गौरव गुप्ता, उत्कर्ष सिंह, प्रेम तिवारी, चंद्र प्रकाश गुप्ता उर्फ चंदू, आदित्य गुप्ता, संदीप पटेल मौजूद रहे।