फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   17,596 voters will elect their representative; voting will take place at 25 booths.

Fatehpur News: 17,596 मतदाता चुनेंगे अपना प्रतिनिधि, 25 बूथों पर होगी वोटिंग

Sat, 10 Oct 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
17,596 voters will elect their representative; voting will take place at 25 booths.
फतेहपुर। 23 अक्तूबर को होने वाले इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में जिले के 17,596 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 11,969 पुरुष और 5,627 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

स्नातक की डिग्री हासिल करने वालों की संख्या भले ही जिले में लाखों में हो, लेकिन मतदाता सूची में दर्ज लोग ही वोट डाल सकेंगे। मतदान के लिए 15 केंद्रों पर 25 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में फतेहपुर के अलावा बांदा, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट, झांसी, प्रयागराज, ललितपुर, जालौन और कौशांबी जिले शामिल हैं। छह साल के अंतराल पर होने वाले इस चुनाव में स्नातक मतदाता अपने प्रतिनिधि का चयन करते हैं। मतदान मतपत्र के जरिए कराया जाएगा। मतपत्रों को सुरक्षित रखने के लिए मतपेटिकाओं की सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



15 सेक्टर मजिस्ट्रेट और चार जोनल मजिस्ट्रेट संभालेंगे व्यवस्था
मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने और गड़बड़ी रोकने के लिए जिले को 15 सेक्टर और चार जोन में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। निगरानी के लिए 25 माइक्रो ऑब्जर्वर और 25 वीडियोग्राफर लगाए गए हैं। मतदान कराने के लिए 100 पोलिंग पार्टियां तैयार हैं, जबकि चार पार्टियां रिजर्व में रहेंगी।

मतदान के लिए मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने वाले शिक्षक, कर्मचारी और अन्य पात्र मतदाताओं को वोट डालने के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया गया है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अवनीश सक्सेना की ओर से जारी निर्देश में संबंधित मतदाताओं को मताधिकार के इस्तेमाल की सुविधा देने को कहा गया है।

एक नजर में चुनावी तैयारी
कुल मतदाता : 17,596
पुरुष मतदाता : 11,969
महिला मतदाता : 5,627
मतदान केंद्र : 15
मतदेय बूथ : 25
जोनल मजिस्ट्रेट : 4
सेक्टर मजिस्ट्रेट : 15
माइक्रो ऑब्जर्वर : 25
वीडियोग्राफर : 25
पोलिंग पार्टियां : 100
रिजर्व पोलिंग पार्टियां : 4

किस मतदान केंद्र पर कितने मतदाता, किस कमरे में पड़ेंगे वोट
राजकीय इंटर कालेज फतेहपुर - 1,297 - कक्ष संख्या 1 में अजगंवा, 2 में आबूनगर, 17 में ज्वालागंज, 22 में बाकरगंज, 30 में सैय्यदवाडा, 21 में मसवानी, 19 में रेडइया, 14 में रामगंज, कमरा नंबर 6 में अरबपुर, 27 में पीरनपुर, 18 में अहमदगंज, 23 में खेलदार, 24 में महाजरी और 28 में चंदियाना।

राजकीय बालिका इंटर काॅलेज फतेहपुर - 3,178 - कमरा नंबर तीन में अंदौली, 4 में खंभापुर, 5 में झाऊपुर, 8 में हरिहरगंज, 9 में कृष्ण बिहारी नगर, 12 में अहमदगंज व 13 में कलक्टरगंज, 16 में अमरजई, 20 में सिविल लाइन, 11 में आवास विकास, 15 में शादीपुर, 10 में अस्ती, 7 में देवीगंज, 28 में चौधराना व 29 में पनी।


नगर पंचायत बहुआ - 1,111 - कक्ष नंबर एक में क्रम संख्या 1 से 500 तक, कक्ष संख्या दो में क्रम संख्या 501 से अंत तक।

क्षेत्र पंचायत हसवा - 690 - क्षेत्र पंचायत हाल में क्रम संख्या एक से अंत तक।

क्षेत्र पंचायत तेलियानी - 1,001 - क्षेत्र पंचायत हाल में क्रम संख्या एक से अंत तक।

क्षेत्र पंचायत भिटौरा - 812 - क्षेत्र पंचायत हाल में क्रम संख्या एक से अंत तक।

क्षेत्र पंचायत असोथर - 722 - क्षेत्र पंचायत हाल में क्रम संख्या एक से अंत तक।
-----------
नगर पालिका बिंदकी – 1,047 - नगर पालिका बिदकी व क्षेत्र पंचायत खजुहा।

नगर पंचायत जहानाबाद - 1,378 - देवमई व नगर पंचायत कोड़ा।
जहानाबाद क्षेत्र पंचायत अमौली - 1,174 - तीन कक्षों में क्षेत्र पंचायत अमौली के मतदाता।

क्षेत्र पंचायत मलवां - 767 - क्षेत्र पंचायत हाल में क्रम संख्या एक से अंत तक।

क्षेत्र पंचायत हथगाम - 952 - क्षेत्र पंचायत हथगाम व नगर पंचायत हथगाम।

क्षेत्र पंचायत ऐरायां - 1,451 - क्षेत्र पंचायत हाल में क्रम संख्या एक से अंत तक।

क्षेत्र पंचायत विजयीपुर - 586 - क्षेत्र पंचायत हाल में क्रम संख्या एक से अंत तक।

क्षेत्र पंचायत धाता - 1,430 - क्षेत्र पंचायत हाल के कक्ष नंबर एक में क्रम संख्या एक से 612 तक, कक्ष नंबर दो में क्रम संख्या 613 से अंत तक।

निर्वाचन संबंधी कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है। 22 अक्तूबर की शाम कलक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। 23 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतपेटिकाओं को सील कर कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन भवन में जमा कराया जाएगा। वहां से पुलिस सुरक्षा में मतपेटिकाओं को झांसी भेजा जाएगा।
- विनय पांडेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed