फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   tube well problem in fatehpur

इनकमिंग मशीन खराब, 11 सौ घरेलू और 110 ट्यूबेल बंद

Sun, 09 Aug 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
tube well problem in fatehpur
फतेहपुर में असोथर उपकेंद्र के थरियांव फीडर की इनकमिंग मशीन एक हफ्ते से खराब है। इस कारण आठ गांव की बिजली आपूर्ति बंद है। इससे करीब 10 हजार आबादी प्रभावित है। इस फीडर से करीब 1100 घरेलू कनेक्शन और 110 ट्यूबवेल के कनेक्शन हैं। भीषण गर्मी में बिजली न आने से लोग परेशान हैं, तो किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

थरियांव फीडर से कौंडर, बौंडर, टीकर, सरांय, मीरपुर, सेमरा, घरवासीपुर गांव को बिजली दी जाती है। एक हफ्ते पहले इनकमिंग मशीन जल गई थी। बिना बिजली के लोगों को भीषण गर्मी में रात गुजारनी पड़ रही है। गर्मी और तेज धूप की वजह से धान की फसलें भी सूखने लगी हैं। किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

कोर्रा प्रधान राजेंद्र यादव ने बताया कि उपकेंद्र के जेई से फीडर की मशीन को सही कराने को कहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उपकेंद्र के दूसरे फीडर से जोड़कर कुछ देर बिजली दी जाती है, लेकिन उससे फसलों की सिंचाई नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण राहुल यादव ने बताया कि धान की फसल सूख रही है। ट्यूबवेल के अलावा दूसरा कोई सिंचाई का साधन भी नहीं है। एसडीओ जाहिद सिद्दीकी ने बताया कि मशीन सही कराने के लिए इलेक्ट्रीशियन को बुलाया गया था। इनकमिंग मशीन के रिले खराब हो गए हैं। उसको लेकर इलेक्ट्रीशियन गया है। मंगलवार तक इनकमिंग मशीन का दूसरा रिले आ जाएगा। आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। तब तक के लिए उपकेंद्र के दूसरे फीडरों से जोड़ कर बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed