{"_id":"57f69b234f1c1b7d5627025d","slug":"truck-tempo-farmer-killed-in-collision-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-टेंपो टक्कर में किसान की मौत, छह घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-टेंपो टक्कर में किसान की मौत, छह घायल
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
घायल बेटे के पास बैठी बदहवास मां और परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलवां थाना क्षेत्र के चाचीखेड़ा गांव निवासी रामबरन (55) अपने बेटे इंद्रपाल(30) और असोथर थाने के खबरा गांव निवासी साले मिथिलेश(28), गांव के किसान बाबा फूल सिंह (50) बुधई लाल (38),लल्लन (30) के साथ टेंपो पर करेला लादकर शहर आ रहे थे।
डुबरी गांव निवासी अर्जुन(29) टेंपो चला रहा था। मलवां थाना क्षेत्र के बरौरा गांव के पास गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग पहुंचे। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने रामबरन को मृत घोषित कर दिया।
बाकी घायलों के सिर और शरीर पर चोंटे आई उन्हें भर्ती किया गया। रामबरन की पत्नी भोली कुमारी हादसे से बदहवास हो गई है। वह अपने घायल बेटे इंद्रपाल के पास गुमसुम बैठी रही। रामबरन के पांच बेटे और पांच बेटियां हैं। एक बेटी रीतू शादी के काबिल है और उसके रिश्ते की बातचीत चल रही थी।