{"_id":"6a8dea7d58f77cc5610e9a88","slug":"no-doctors-at-bindki-and-khaga-chcs-surgeries-affected-fatehpur-news-c-217-1-bnd1018-161128-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बिंदकी व खागा सीएचसी में डॉक्टर नहीं, ऑपरेशन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बिंदकी व खागा सीएचसी में डॉक्टर नहीं, ऑपरेशन प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एनेस्थीसिया विशेषज्ञ तैनात, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के पद खाली
- सीएमओ की डीएम से सप्ताह में दो दिन डॉक्टर उपलब्ध कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। जिले के बिंदकी और खागा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवतियों को विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी का सामना करना पड़ रहा है। दोनों केंद्रों पर एनेस्थीसिया के डॉक्टर हैं, लेकिन स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। इससे जरूरत पड़ने पर गर्भवती महिलाओं का ऑपरेशन कराने में दिक्कत हो रही है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यूबी सिंह ने इस समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी व मंडलायुक्त से दोनों सीएचसी में सप्ताह में कम से कम दो दिन स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ उपलब्ध कराने की मांग की है। डॉक्टरों की नियमित तैनाती होने तक इसे अस्थायी व्यवस्था के तौर पर लागू करने का प्रस्ताव भेजा गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
खागा में जुलाई में एक भी ऑपरेशन नहीं
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2025 में बिंदकी सीएचसी में नौ ऑपरेशन हुए थे। जुलाई 2026 में यह संख्या बढ़कर 18 हो गई। वहीं खागा में जुलाई 2025 में दो ऑपरेशन हुए थे, लेकिन जुलाई 2026 में एक भी ऑपरेशन नहीं हुआ। इसी प्रकार हथगाम सीएचसी में जुलाई 2025 में पांच ऑपरेशन हुए थे, जो जुलाई 2026 में बढ़कर 14 हो गए। जिला महिला अस्पताल में भी जुलाई 2025 के 71 के मुकाबले जुलाई 2026 में 41 ऑपरेशन हुए।

आयुक्त से प्रयागराज मंडल के सरकारी मेडिकल कॉलेज या अन्य सरकारी अस्पतालों से स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों की सेवाएं रोस्टर के अनुसार बिंदकी और खागा सीएचसी में उपलब्ध कराने की मांग की है। डॉक्टर सप्ताह में कम से कम दो दिन यहां सेवाएं दें। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों की तैनाती होने पर गर्भवतियों बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। - यूबी सिंह, सीएमओ