फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Torrential rain turns city into a pond

Fatehpur News: झमाझम बारिश से शहर बना तालाब

Wed, 26 Aug 2026 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Torrential rain turns city into a pond
फोटो-21-लहलहाती धान की फसल। संवाद
फोटो-21-लहलहाती धान की फसल। संवाद
विज्ञापन

फोटो- 35, 36, 37
= बारिश धान के लिए संजीवनी, किसान खुश, जलनिकासी के लिए नगर पालिका ने पंपिंग सेट लगाए
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। झमाझम बारिश से धान की फसल संजीवनी साबित हो रही है। धान की फसल में 25 से 30 कल्ले तक निकले हैं, जो अच्छी उपज का संकेत है। मंगलवार को अच्छी बारिश होने से शहर के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में किसान बारिश से खासा प्रसन्न हैं। उनका कहना है कि अगर ऐसी ही बारिश होती रही, तो धान की अच्छी उपज हो सकती है।
जिले में एक लाख 19 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान की फसल खड़ी है। शुरुआती दौर में धान की फसल में खतरे के बादल मंडरा रहे थे, क्योंकि बारिश के अभाव में किसानों को धान के खेतों में पानी भरने के लिए मारामारी करनी पड़ रही थी। पिछले 10 दिन से जिले में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश धान की फसल के लिए संजीवनी साबित हो रही है। साथ ही ज्वार, बाजरा, अरहर, तिल्ली की फसल तेजी के साथ बढ़ रही है।
विज्ञापन

उधर, सुबह करीब 10 बजे से शुरू बारिश से शहर पानी-पानी हो गया है। सीओ सिटी कार्यालय, रानी कालोनी, रेडइया, गंगानगर, ईसाइनपुरवा, राधानगर नई बस्ती के रास्तों में पानी भर गया है। नगर पालिका ने जलनिकासी के लिए पांच स्थानों पर पंपिंग सेट लगाए हैं, लेकिन जितना पानी निकाला जाता है, बारिश होने पर फिर भर जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
फोटो-22-श्रवण कुमार
अमृत साबित होगी बारिश
किसान श्रवण कुमार का कहना है कि धान की फसल के लिए इस बार हो रही बारिश अमृत साबित हो रही है। बिना खाद सिंचाई के धान की फसल व्यास रही है। खेतों में धान की फसल देखकर किसान फूला नहीं समा रहा है। इस बार अच्छी उपज की उम्मीद है।
..........
फोटो-23-मनीष राज
तेजी के साथ बढ़ रही है फसल
किसान मनीष राज का कहना है कि बारिश जिस तरह हो रही है, उससे किसान को अधिक मात्रा में उर्वरक की जरूरत नहीं पड़ेगी। 10 दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से नए किल्ले भी निकल रहे हैं। ज्वार और बाजरा की फसल भी तेजी के साथ बढ़ रही है।

.........
बयान:-
धान की फसल के लिए अच्छी बारिश हो रही है। इसी तरह बारिश हुई तो किसान को धान की फसल से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। - नरोत्तम कुमार, जिला कृषि अधिकारी

फोटो-21-लहलहाती धान की फसल। संवाद

फोटो-21-लहलहाती धान की फसल। संवाद

फोटो-21-लहलहाती धान की फसल। संवाद

फोटो-21-लहलहाती धान की फसल। संवाद

फोटो-21-लहलहाती धान की फसल। संवाद

फोटो-21-लहलहाती धान की फसल। संवाद

फोटो-21-लहलहाती धान की फसल। संवाद

फोटो-21-लहलहाती धान की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed