{"_id":"64b43a929284ae580b083c64","slug":"truck-owner-attacked-with-knife-in-transaction-dispute-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-776-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: लेनदेन के विवाद में ट्रक मालिक पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: लेनदेन के विवाद में ट्रक मालिक पर चाकू से हमला
Mon, 17 Jul 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। भाड़े का हिसाब लेने पहुंचे ट्रक मालिक पिता-पुत्र पर चालक और खलासी ने लोहे की रॉड और चाकू से हमला कर दिया। हमले में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने चालक और खलासी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के सुंदरनगर निवासी मृदुल त्रिवेदी ने बताया कि ट्रक चालक गिट्टी उतारकर बाईपास एआरटीओ कार्यालय पर पहुंचा। वह अपने पिता सतीश त्रिवेदी के साथ हिसाब लेने पहुंचा। उसने कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिकरोढ़ी निवासी चालक धर्मवीर सिंह और खलासी आंनद सिंह से भाड़े का हिसाब मांगा।
चालक हिसाब देने में आनाकानी करने लगा। बहस के दौरान खलासी ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर हमला कर दिया। वह लहूलुहान होकर रोड पर गिरा। उसके पिता सतीश त्रिवेदी बीच-बचाव में आए। चालक ने पिता पर चाकू से हमला किया।
विज्ञापन
उनके हाथ की अंगुली कट गई। दोनों घटना के बाद भाग निकले। ट्रक मालिक ने खलासी को पकड़ा और पुलिस के सुपुर्द किया है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।