फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   truck loaded with straw rammed into house, damaged house hold materials

भूसा लदा ट्रक बेकाबू हो मकान में जा घुसा, गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त

Mon, 19 Jan 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Mon, 19 Jan 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
truck loaded with straw rammed into house, damaged house hold materials

ललौली थाना क्षेत्र में बेकाबू ट्रक दो लोगों को टक्कर मारने के बाद शनिवार की रात एक घर में घुस गया। दुर्घटना में मकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद चालक और खलासी फरार हैं।

विज्ञापन


बांदा से भूसी लोड करके ट्रक कानपुर जा रहा था। ललौली बिंदकी रोड पर ट्रक ने महाखेड़ा गांव के पास किसान यूनियन के नेता ज्ञान सिंह को टक्कर मार दी। हादसा देखकर ग्रामीणों ने बाइकों से ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


यह देखकर चालक ने तेज रफ्तार में ट्रक को भगाया। रफ्तार के कारण कीर्तिखेड़ा गांव के पास ट्रक अनियंत्रित हो गया।

इसी दौरान गोलू पुत्र शोभा भी ट्रक की चपेट में आने से घायल हुआ। बाद में बेकाबू ट्रक मायाराम के घर में जाकर घुस गया।

भीषण टक्कर से घर के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घर के सारे लोग पीछे हिस्से में थे। इससे सभी लोगों की जान बच गई। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने क्रेन से ट्रक को हटाकर कब्जे में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed