{"_id":"6364214d114aa64ade12d4b3","slug":"truck-loaded-with-cattle-rammed-into-co-s-jeep-fatehpur-news-knp726426545","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः मवेशी लादे ट्रक ने सीओ की जीप में मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः मवेशी लादे ट्रक ने सीओ की जीप में मारी टक्कर
विज्ञापन
औंग(फतेहपुर)। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर गोवंश लदे ट्रक को रुकवाने की कोशिश में तस्करों ने सीओ बिंदकी की जीप में टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक डिवाइडर पर चढ़ाकर तस्कर कानपुर की ओर भाग निकले। ट्रक नंबर के आधार पर पुलिस ने तस्करों के खिलाफ सीओ समेत पुलिस कर्मियों की हत्या का प्रयास, तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ट्रक व पशु तस्करों की तलाश में जुटी है।
सीओ बिंदकी परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि सरकारी काम से वह चालक मुन्नूलाल और एक हमराही के साथ सुबह करीब आठ बजे उन्नाव जा रहे थे। औंग थाना क्षेत्र हाईवे पर छिवली के पास तेज रफ्तार में ट्रक आते देखकर गोवंश लदे होने का शक हुआ। चालक से वाहन को रुकवाने के लिए कहा।
चालक मुन्नूलाल डिवाइडर पर खड़ा होकर ट्रक रुकवाने लगा। तभी ट्रक में सवार पशु तस्करों ने जान से मारने की नीयत से जीप में टक्कर मार दी और ट्रक डिवाइडर पर चढ़ाकर भाग निकले। टक्कर लगने से जीप क्षतिग्रस्त हो गई और सीओ समेत पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक जयचंद्र भारती ने बताया कि चालक मुन्नूलाल की तहरीर पर हत्या के प्रयास, तोड़फोड़, लापरवाही से टक्कर मारने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।