फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Truck crushed boy, trapped in a wheel and dragged 20 meters

ट्रक से कुचला बच्चा चक्के में फंसकर बीस मीटर तक घिसटा

Thu, 06 Feb 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Truck crushed boy, trapped in a wheel and dragged 20 meters
शाह(फतेहपुर)। बांदा-टांडा हाईवे पर मां के साथ बकरी चराने जंगल की ओर जा रहे बालक को बुधवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। ट्रक के नीचे फंस जाने से वह करीब 20 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसा देखकर लोग ट्रक के पीछे दौड़े। ट्रक को ओवरटेक कर रोका। क्षत-विक्षत शव बाहर निकाला जा सका। घटना के बाद करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने शव को टेंपो में रखवाकर जिला अस्पताल भेजा। ट्रक को कब्जे में कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बा निवासी कल्लू कुशवाहा का मूकबधिर बेटा कृष्णा (8) दोपहर करीब एक बजे मां पूनम के साथ बकरी चराने जंगल जा रहा था। शाह चौकी के पास रोड पार करते समय बांदा की ओर जा रहे ट्रक ने कृष्णा को कुचल दिया। हादसा देखकर पूनम चीख पड़ी। उसके सामने बेटे का रोड पर खून पड़ा था लेकिन बेटा नहीं था। आसपास के लोगों ने ट्रक का पीछा किया। करीब बीस मीटर दूर ट्रक को रोक लिया। चक्के में फंसे बालक के शव बाहर निकाला जा सका। चालक को भीड़ ने पकड़ा। चालक मौके से जान बचाकर पुलिस चौकी पहुंच गया। पुलिस मौके पर पहुंची। यातायात बहाल कराया। पुलिस ने शव को आननफानन में टेपों में रखवाकर शव को मार्च्युरी हाउस पहुंचाया। पुत्र की मौत से मां बेसुध है। उसने बताया कि जन्म से कृष्णा बोल नहीं पाता था। मूकबधिर होने के कारण स्कूल नहीं जाता था। उससे बड़ी दो बहनें प्रीती, निशा और एक साल का छोटा भाई शिवा है। मां और बहनें हादसे से बदहवास दिखी। पिता कल्लू मजूदरी कर परिवार का खर्च चलाता है।
विज्ञापन

सीओ जाफरगंज अभिषेक तिवारी, गाजीपुर एसओ आशीष सिंह, ललौली एसओ प्रदीप यादव मौके पर पहुंचे। भीड़ को हटाकर यातायात बहाल कराया। सीओ ने बताया कि ट्रक को खड़ा कराया गया है। चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed